फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   anupriya patel

सपा और कांग्रेस का गठबंधन अवसरवादी : अनुप्रिया

Mon, 20 Feb 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Mon, 20 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
anupriya patel
इलाहाबाद - फोटो : इलाहाबाद
शहर पश्चिमी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में बीबीएस कालेज में आयेाजित सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस और सपा को निशाने पर रखा। उन्होंने इस गठबंधन को अवसरवादी बताया। अनुप्रिया का कहना था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी लोगों को लालच देकर वोट मांग रहे हैं। इनका विकास से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


अनुप्रिया ने रेप के मामले में फंसे गायत्री प्रजापित के बहाने भी सपा पर हमले बोले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता, गुंडा गर्दी, बलात्कार, लूट, हत्या, जबरन भूमि पर कब्जा की शिकायतें आम हैं। इससे प्रदेश को निकालना होगा। अनुप्रिया ने वादा किया कि प्रदेश में एनडीए की सरकार बनी तो बेटियों को स्नातक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। हर जिले में तीन महिला पुलिस स्टेशन होंगे। प्रदेश में 10 नए विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। छह मेडिकल संस्थान भी स्थापित होंगे। इनमें से एक इलाहाबाद में होगा। सभा में सिद्धार्थ नाथ के अलावा अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह, दिनेश तिवारी, अमरेश श्रीवास्तव, अनीता सचान, संतोष पटेल, चंद्रमा यादव, महिपत सिंह, लल्लन सिंह पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed