किसान आंदोलन से जुड़ गई हैं देश विरोधी ताकतें : स्वतंत्र देव सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान आंदोलन के नाम पर विपक्षी दलों द्वारा की गई राजनीति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों की हमदर्द नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए के विरोध वाली देश विरोधी ताकतें किसान आंदोलन से भी जुड़ गई हैं। आंदोलन में शामिल कुछ लोग देश के खिलाफ बड़ी साजिश रचने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता माफ नहीं करेगी।
प्रयागराज के सहसों में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करने के पूर्व सर्किट हाउस में संवाददाताओं से मुखातिब स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश में जिस तरह से सीएए को लेकर माहौल बनाया गया, उसी तरह का काम कुछ ताकतें किसान आंदोलन के नाम पर कर रही हैं। कहा कि हाथरस कांड में साजिश रचने वाले भी किसानों के आंदोलन में शामिल हैं ।
सपा -बसपा व कांग्रेस जैसी पार्टियां भी किसानों के नाम पर साजिश रच रही हैं। देश में जब भी चुनाव आता है, इसी तरह से माहौल खराब करने की कोशिश की जाती हैं। आंदोलन में शामिल लोग बात करना ही नहीं चाहते, जबर्दस्ती जबरदस्ती किसी से कोई बात नहीं मनवाई जा सकती है। यूपी विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन का फर्क पड़ेगा सवाल के जवाब में स्वतंत्र देव ने कहा कि किसान आंदोलन का 2022 के विधानसभा चुनावों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सरकार पूरी तरह किसानों के साथ हैं, इसीलिये ज्यादातर किसान नये बिल के समर्थन में हैं।