फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   answer key released, but the result was stuck

उत्तरकुंजी तो जारी की, पर फंसा रह गया रिजल्ट

Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
answer key released, but the result was stuck
उत्तरकुंजी तो जारी की, पर अटक गया रिजल्ट
विज्ञापन

तीन साल से विवादों में फंसी आरओ/एआरओ 2016 की भर्ती
आरओ/एआरओ 2017 की भर्ती में भी टाइप टेस्ट का अड़ंगा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2016 की प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी तो जारी कर दी लेकिन रिजल्ट अब भी अटका हुआ है। वहीं, आरओ/एआरओ-2017 का अंतिम चयन परिणाम टाइप टेस्ट के फेर में फंसा हुआ है।
आरओ/एआरओ-2016 की प्रारंभिक परीक्षा लंबे समय तक पेपर आउट होने के विवाद में फंसी रही। सीबीसीआईडी ने इस मामले की जांच की और अपनी रिपोर्ट में कहा कि जांच के दौरान उसे पेपर लीक मामले में कोई ठोस सुबूत नहीं मिले। सीबीसीआईडी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की उत्तरकुंजी भी जारी कर दी। दो माह बीत गए लेकिन आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया। रिजल्ट अब भी फंसा हुआ है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम इस साल जारी होगा या नहीं, इस पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

उधर, आरओ/एआरओ-2017 का अंतिम चयन परिणाम टाइप टेस्ट के चक्कर में फंसा हुआ है। टंकण परीक्षा पहले परंपरागत टाइप राइटर पर कराई जाती थी लेकिन इस बाद आयोग ने व्यवस्था में बदलाव कराते हुए टंकण परीक्षा कंप्यूटर पर कराने का निर्णय लिया। अगर यह बदलाव न होता तो अब तक अंतिम चयन परिणाम घोषित हो जाता लेकिन बदलाव के बाद अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष से मांग की थी कि उन्हें कंप्यूटर पर टाइप टेस्ट की तैयारी के लिए कुछ वक्त दिया जाए। अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया था कि टाइप टेस्ट अक्तूबर के बाद कराई जाएगी। हालांकि आयोग ने अभी टाइप टेस्ट का कार्यक्रम जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed