फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another FIR against Mutawalli accused of selling Waqf property worth 50 crores

प्रयागराज : 50 करोड़ की वक्फ संपत्ति बेचने के आरोपी मुतवल्ली पर एक और एफआईआर, माफिया का है करीबी

Mon, 25 Mar 2024 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Mar 2024 01:18 PM IST
सार

रिपोर्ट मुतवल्ली अम्माद हसन निवासी उमरपुर नीवा ने दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि वह वर्तमान में वक्फ सं 66,67 व 68 के मुतवल्ली हैं। आरोप है कि वक्फ की संपत्ति पर पूर्व मुतवल्ली मो. असियम कुछ स्थानों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
Another FIR against Mutawalli accused of selling Waqf property worth 50 crores
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

50 करोड़ की वक्फ संपत्ति बेचने के आरोपी मो. असियम पर एक और एफआईआर दर्ज हुई है। शाहगंज थाने में दर्ज इस एफआईआर में उसे दो बेटे भी नामजद कराए गए हैं। आरोप है कि शाहगंज स्थित वक्फ की जमीन पर बनी मार्केट पर आरोपियों ने अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन

रिपोर्ट मुतवल्ली अम्माद हसन निवासी उमरपुर नीवा ने दर्ज कराई है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि वह वर्तमान में वक्फ सं 66,67 व 68 के मुतवल्ली हैं। आरोप है कि वक्फ की संपत्ति पर पूर्व मुतवल्ली मो. असियम कुछ स्थानों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आठ मार्च की दोपहर तीन बजे असियम, उसके दोनों बेटे मो. हासिर व समद अहमद और अनस जाफरी ने नखासकोना स्थित वक्फ प्रापर्टी की मार्केट पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की।

विज्ञापन

एक दुकान का ताला तोड़कर उस पर अवैध कब्जा भी कर लिया। महमूद अहमद से इस बात की जरिए फोन जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो आरोपी गाली देने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शाहगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरामुफ्ती में दर्ज हुआ है मामला

असियम सल्लहापुर, अकबरपुर स्थित वक्फ संपत्ति का मुतवल्ली रह चुका है जिस पर पूर्व में 50 करोड़ की वक्फ संपत्ति के बेचने के आरोप में केस दर्ज हो चुका है। इसमें उसकी पत्नी जिन्नत व माफिया अशरफ की पत्नी जैनब, उसके दोनों भाई जैद व सद्दाम, हिस्ट्रीशीटर प्रधान शिवली व एक अन्य भी शामिल हैं। असियम इस केस में जमानत पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed