फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another case against the owners of Shine City for fraud of 25 lakhs, LIC agent filed a case

प्रयागराज : शाइन सिटी के मालिकों पर 25 लाख की धोखाधड़ी में एक और मुकदमा, एलआईसी एजेंट ने दर्ज कराया केस

Sat, 27 May 2023 03:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 May 2023 03:24 PM IST
सार

एलआईसी एजेंट गोविंद प्रसाद का आरोप है कि दोनों भाइयों ने कंपनी की विभिन्न योजनाओं में आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर उससे कई बार में 25.50 लाख रुपए जमा करा लिए। यह रकम उसने अपनी पत्नी उर्मिला और बेटी अनुकृति के नाम पर निवेश की थी।

विज्ञापन
Another case against the owners of Shine City for fraud of 25 lakhs, LIC agent filed a case
शाइन सिटी दफ्तर। सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाइन सिटी के मालिक भाइयों सीएमडी राशिद नसीम और आसिफ नसीम पर 25 लाख की धोखाधड़ी में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। एलआईसी एजेंट गोविंद प्रसाद का आरोप है कि दोनों भाइयों ने कंपनी की विभिन्न योजनाओं में आकर्षक रिटर्न का झांसा देकर उससे कई बार में 25.50 लाख रुपए जमा करा लिए। यह रकम उसने अपनी पत्नी उर्मिला और बेटी अनुकृति के नाम पर निवेश की थी। एक दिन पता चला कि कंपनी अपने कार्यालय में ताला लगाकर भाग निकली।

विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि सिविल लाइंस थाने में शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाई। अब कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि शाइन सिटी से संबंधित सभी मामलों की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। ऐसे में मुकदमों से संबंधित दस्तावेज व साक्ष्य से जल्द ही लखनऊ भेज दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed