{"_id":"64c38a40f60b363f1e0e720a","slug":"another-brother-of-atiq-closed-kammo-arrested-case-filed-for-extortion-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अतीक के गुर्गे कम्मो का एक और भाई गिरफ्तार, रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज है मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अतीक के गुर्गे कम्मो का एक और भाई गिरफ्तार, रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज है मुकदमा
Fri, 28 Jul 2023 02:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:58 PM IST
सार
इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्या ने बताया कि कम्मो और जाबिर की फरारी के बाद राहिल और शानू उसका काम देख रहे थे। दोनों के खिलाफ जमीन पर कब्जे और रंगदारी मांगने की शिकायतें आई थीं, लेकिन इससे पहले किसी ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक के गुर्गे कम्मो और जाबिर के भाई राहिल हसन की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को धूमनगंज पुलिस ने उनके एक अन्य भाई शानू को भी गिरफ्तार कर लिया। 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में शानू भी नामजद था। पुलिस अब इस मामले में अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
दामूपुर के शारिक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि एसडीएम चौराहे पर उसकी बेशकीमती जमीन है। कम्मो और जाबिर के भाई राहिल और शानू उस पर जमीन को बेचने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर 18 जुलाई को राहिल, शानू, अमित और दो अज्ञात लोगों ने उसे पीटा। इसके बाद मंगलवार को दामूपुर में उन्हीं लोगों ने शारिक को दोबारा पीटा और उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
शारिक का आरोप है कि उन लोगों ने फायरिंग भी की, लेकिन वह बच गया। उसने धूमनगंज थाने में राहिल, शानू, अमित और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने राहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, बृहस्पतिवार को उसका भाई शानू भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्या ने बताया कि कम्मो और जाबिर की फरारी के बाद राहिल और शानू उसका काम देख रहे थे। दोनों के खिलाफ जमीन पर कब्जे और रंगदारी मांगने की शिकायतें आई थीं, लेकिन इससे पहले किसी ने रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी। दोनों को जेल भेजने के बाद पुलिस अब नामजद आरोपी अमित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं, दोनों अज्ञात बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।