{"_id":"5e5c10128ebc3ef38a31fd9d","slug":"annual-festival-to-activate-dormant-volunteers-allahabad-news-ald2699583138","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्क्रिय स्वयंसेवकों को सक्रिय करने के लिए ही वार्षिक उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्क्रिय स्वयंसेवकों को सक्रिय करने के लिए ही वार्षिक उत्सव
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हनुमान नगर प्रयाग दक्षिण की दुर्गा प्रभात शाखा का वार्षिक उत्सव रविवार को अशोक नगर में मनाया गया। यहां दुर्गा पूजा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में रानी रेवती देवी विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की। कहा कि संघ का कार्य देशहित में है। इसी वजह से 1925 में संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार ने इसकी स्थापना की।
उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं में वार्षिकोत्सव का उद्देश्य प्रमुख रूप से निष्क्रिय स्वयंसेवकों को सक्रिय करना है। राष्ट्रवाद के विचार को घर घर तक पहुंचाने के लिए संघ ने अपने प्रमुख उत्सवों की शृंखला में वार्षिकोत्सव को जोड़ा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के स्थायी अधिवक्ता नागेश्वर कुमार रहे। उन्होंने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए उसे देशहित में बताया। इस दौरान गणवेशधारी स्वयं सेवकों ने अमृत वचन, दंड प्रहार, एकल गीत, योगासन आदि का प्रदर्शन किया। यहां व्यायाम, खेलकूद आदि भी हुए। कार्यक्रम में कर्नल सी एस मेहता, अजय जोशी, मुरलीधर मिश्र, नगर कार्यवाह मनीष जायसवाल, मुनेश्वर मिश्र, पूर्व विभागाध्यक्ष शंभू नाथ जायसवाल, मनीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में प्रयाग दक्षिण की विश्वकर्मा नगर की तीनों शाखाओं का वार्षिक उत्सव रविवार को हुआ। इसमें डा. राज बिहारी लाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। यहां भी एकल गीत, योगासन आदि के प्रदर्शन के साथ खेलकूद एवं व्यायाम हुआ। इस अवसर पर सह विभाग कार्यवाह संजीव, राकेश सेंगर, चंद्रमा सिंह, संतोष श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, दशरथ, वेद प्रकाश, संतोष, अवधेश, दिनेश, राजकुमार, प्रमोद, अनिल आदि मौजूद रहे।