फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Announcement of establishment of Munshi Premchand Academy in Sangamnagar

Prayagraj News: संगमनगरी में मुंशी प्रेमचंद अकादमी की स्थापना का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Announcement of establishment of Munshi Premchand Academy in Sangamnagar
एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक ट्रस्ट कायस्थ पाठशाला की ओर से प्रयागराज में मुंशी प्रेमचंद अकादमी की स्थापना की जाएगी। इसी शुरुआत 31 जुलाई को मुंशी प्रेमचंद जयंती पर होगी। यह निर्णय रविवार को ट्रस्ट की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इसके अलावा अब सौ रुपये के शुल्क पर सदस्य बनाने, ब्लड बैंक और अस्पताल खोलने के लिए नियमावली में संशोधन करने के साथ ही अनुशासनात्मक समिति गठित करने का प्रस्ताव लाया गया।
विज्ञापन


केपी ट्रस्ट की कार्यकारिणी में प्रस्तावित एजेंडे के बिंदुओं को महामंत्री वीर कृष्ण श्रीवास्तव ने पढ़कर सुनाया। इस दौरान समाज, साहित्य और कला - संस्कृति को समर्पित मुंशी प्रेमचंद अकादमी की स्थापना का एलान किया गया। इस अकादमी की स्थापना 31 जुलाई को होगी। इसके लिए सायं पांच बजे केपी ट्रेंनिंग कॉलेज सभागार में समारोह होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सदस्यता शुल्क 11 सौ रुपये से घटाकर सौ रुपये करने के प्रस्ताव पर कार्यकारिणी सदस्यों ने खुशी जाहिर की। कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा का कहना था कि सदस्यता शुल्क घटाने के इस बहुप्रतीक्षित प्रस्ताव को अब गवर्निंग कौंसिल के समक्ष रखकर पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केपी कम्युनिटी सेंटर में मरम्मत कार्य, सदस्यता के नए आवेदन पत्रों पर विचार के साथ ही केपी कॉन्वेंट और केपी नर्सरी स्कूल के स्थान पर अंग्रेजी माध्यम के नए स्कूल का निर्माण करने के एजेंडे पर मंथन किया गया । चित्रगुप्त धर्मशाला के निर्माण कार्य के लिए सहयोग, विद्यालयों में स्वामित्व पोषित पाठ्यक्रम को प्रारंभ करने पर भी चर्चाएं हुईं। इस मौके पर उपाध्यक्ष निशीथ वर्मा, अजय श्रीवास्तव रामू दादा, दिलीप श्रीवास्तव, गोपी कृष्ण श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव ,राजन, भानु प्रताप श्रीवास्तव, योगेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी आभा श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, अलका सक्सेना, शोभा श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव मधुर, अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, शिव नारायण श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव ,संचित श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव समेत कई कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed