{"_id":"6391f42923c995711018228d","slug":"annapurna-canteen-inaugurated-in-municipal-corporation-food-for-rs-10-breakfast-available-for-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अन्नपूर्णा कैंटीन का नगर निगम में शुभारंभ, 10 रुपये में खाना पांच में मिलेगा नाश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अन्नपूर्णा कैंटीन का नगर निगम में शुभारंभ, 10 रुपये में खाना पांच में मिलेगा नाश्ता
Thu, 08 Dec 2022 07:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Dec 2022 07:56 PM IST
सार
नगर निगम की बहुप्रतिक्षित योजना अन्नपूर्णा कैंटीन की जल्द शुरुआत होगी। बृहस्पतिवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कैंटीन के भवन का उद्घाटन किया। योजना के तहत 10 रुपये में खाने और 5 रुपये में नाश्ते की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : अन्नपूर्णा कैंटीन का शुभारंभ करतीं महापौर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नगर निगम की बहुप्रतिक्षित योजना अन्नपूर्णा कैंटीन की जल्द शुरुआत होगी। बृहस्पतिवार को महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कैंटीन के भवन का उद्घाटन किया। योजना के तहत 10 रुपये में खाने और 5 रुपये में नाश्ते की व्यवस्था की गई है। एक सप्ताह बाद कैंटीन आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी। महापौर ने बताया कि कैंटीन के संचालन के लिए कई संस्थाओं ने आवेदन किया है। जल्द ही इन संस्थाओं में सबसे बेहतर संस्था का चयन करके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
2017 में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सस्ते दर पर आम लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए अन्नपूूर्णा कैंटीन शुरू करने की घोषणा की थी। इसमें प्रयागराज में भी नगर निगम को कैंटीन शुरू करनी थी। कैंटीन के लिए नगर निगम में 20 लाख रुपये खर्च करके रसोई का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी की यह महत्वाकांक्षी योजना है। अन्नपूर्णा रसोई में इसी संकल्प को पूर्णता देते हुए योजना की शुरुआत की जा रही है। इससे निराश्रितों को भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा। अन्नपूर्णा रसोई 24 घंटे खुली रहेगी तथा इसमें मिलने वाला भोजन स्वच्छ, स्वादिष्ट व गुणवत्तायुक्त हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा साथ ही उचित रेट पर आम आदमी की पहुंच में हो। इस अवसर पर नगर आयुुक्त चंद्रमोहन गर्ग, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन