{"_id":"5dcc51708ebc3e5b1a54e8af","slug":"anm-women-candidates-wandering-for-appointment-allahabad-news-ald2600874128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति के लिए भटक रहीं एएनएम महिला अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति के लिए भटक रहीं एएनएम महिला अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियुक्ति के लिए भटक रहीं
एएनएम महिला अभ्यर्थी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशालय नहीं जारी कर रहा प्रतीक्षा सूची
सीएमओ के अधीन 761 पद हैं भरे, फिलहाल स्थानांतरण भी संभव नहीं
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशालय की ओर से मेरिट की प्रतीक्षा सूची जारी न किए जाने से प्रदेश भर में खाली एएनएम महिला के पदों पर नियुक्ति ठप है। करीब 15000 महिला अभ्यर्थी भटकने को मजबूर हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर पद भरे होने के कारण एक से दूसरे सेंटर तक स्थानांतरण भी संभव नहीं हो पा रहा है।
मिशन निदेशालय की ओर से 27 जनवरी को प्रदेश के विभिन्न जिलों में एएनएम महिला 7199 पदों के लिए परीक्षा कराई गई थी। जल्द ही परिणाम घोषित किया गया लेकिन प्रदेश मेडिकल फैकेल्टी में पंजीकरण न होने के कारण प्रदेश के बाहर से आए 15000 से अधिक अभ्यर्थी नियुक्ति नहीं पा सके।
प्रयागराज समेत कई जिलों में पदों के सापेक्ष मार्च में ही नियुक्तियां कर दी गईं। अब जिन जिलों में एएनएम के पद रिक्त हैं, वहां के लिए प्रतीक्षा सूची की दूसरी सूची जारी नहीं की जा रही है। इस कारण हजारों अभ्यर्थी भटक रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि जल्द सूची जारी की जाएगी। वहीं इसमें एक पेच और है कि जिन जिलों में पद रिक्त हैं, वहां से इसका ब्यौरा निदेशालय नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी निराश हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एएनएम के स्थायी पदों के साथ रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मार्च में दी गई है। सभी 761 पद भरे हैं। प्रसव केंद्रों और अतिरिक्त केंद्रों पर भी आउसोर्सिंग कर्मियों को तैनाती दी गई है। फिलहाल जिले में एएनएम का कोई पद रिक्त नहीं है। - डॉ. सत्येन राय, एसीएमओ