फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ankush and Aarti won the Half Marathon

प्रतापगढ़ : हॉफ मैराथन में अंकुश और आरती ने मारी बाजी, कई जिलों के धावकों ने किया प्रतिभाग

Sun, 07 Aug 2022 07:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 07:45 PM IST
सार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अभय शक्ति फाउंडेशन और पीबीपीजी कॉलेज की ओर से रविवार की सुबह हॉफ मैराथन कराई गई। कॉलेज से शहर के मीरभावन तक कुल 11 किमी की दौड़ का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Ankush and Aarti won the Half Marathon
पीबीपीजी कालेज में आयोजित हाफ मैराथन में बालक वर्ग में प्रथम आये अंकुश पाल को प्रमाण पत्र देते अन - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

पीबीपीजी कॉलेज की ओर से रविवार को आयोजित हॉफ मैराथन में कई जिलों के धावक शामिल हुए। जिसमें रानीगंज के आमापुर बेर्रा निवासी अंकुश पाल सबसे तेज दौड़े और प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अमेठी की आरती सबसे आगे रहीं।

विज्ञापन

 


आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अभय शक्ति फाउंडेशन और पीबीपीजी कॉलेज की ओर से रविवार की सुबह हॉफ मैराथन कराई गई। कॉलेज से शहर के मीरभावन तक कुल 11 किमी की दौड़ का आयोजन किया गया। जबकि महिलाओं ने कॉलेज से सगरा तक पांच किमी दौड़ में प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

 


पुरुष वर्ग में अंकुश पाल पहले, जसवंत सरोज निवासी आमापुर बेर्रा, रानीगंज दूसरे और मऊआइमा प्रयागराज के विनोद कुमार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में आरआरपीजी कॉलेज अमेठी की आरती विश्वकर्मा प्रथम, पीबी इंटर कॉलेज की छात्रा वर्षा सिंह दूसरे और प्रज्ञा सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


हॉफ मैराथन में पुरुष वर्ग में 1248 व महिला वर्ग में 762 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रो. ब्रह्मानंद प्रताप सिंह, प्रो. उपेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. शिवप्रताप सिंह ने किया। प्रबंधक अनिल प्रताप सिंह एवं मृगांका सिंह ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पांच, तीन और एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

 

 

पीबीपीजी कालेज में आयोजित हाफ मैराथन में बालिका वर्ग में प्रथम आयी आरती विश्वकर्मा को प्रमाण पत?

पीबीपीजी कालेज में आयोजित हाफ मैराथन में बालिका वर्ग में प्रथम आयी आरती विश्वकर्मा को प्रमाण पत?- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed