फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   anju lata katiyar got bail from highcourt

अंजू लता कटियार की जमानत मंजूर

Fri, 07 Feb 2020 10:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
anju lata katiyar got bail from highcourt
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लोक सेवा आयोग की पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजू लता कटियार की जमानत मंजूर कर ली है। अंजू लता एलटी ग्रेड पेपर लीक में 30 मई 2019 से वाराणसी की जेल में बंद हैं। उनकी जमानत स्पेशल कोर्ट भ्रष्टाचार निवारण वाराणसी द्वारा खारिज की जा चुकी है। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी।
विज्ञापन

जमानत अर्जी पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने सुनवाई की। कोर्ट ने इस मुकदमे का ट्रायल एक वर्ष में पूरा करने का निर्देश दिया है। अंजू कटियार पर जमानत प्रावधानों का दुरुपयोग नहीं करने का प्रतिबंध लगाया गया है। जमानत अर्जी पर अधिवक्ता अवनीश त्रिपाठी ने पक्ष रखा। अंजू लता के खिलाफ एलटी ग्रेड पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अंजू लता को निलंबित भी कर दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed