फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aniruddhacharya There is no greater virtue serving parents, must imbibe teachings of Ramcharit Manas In life

अनिरुद्धाचार्य बोले: माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं, हमें जीवन में रामचरित मानस को आत्मसात करना होगा

Thu, 22 Jan 2026 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 04:14 PM IST
सार

सतुआ बाबा के शिविर में बुधवार को कथा के दूसरे दिन वृंदावन से आए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लोगों को सेवा भाव से मनुष्य धर्म निभाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य और कर्तव्य नहीं है।

विज्ञापन
Aniruddhacharya There is no greater virtue serving parents, must imbibe teachings of Ramcharit Manas In life
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सतुआ बाबा के शिविर में बुधवार को कथा के दूसरे दिन वृंदावन से आए कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लोगों को सेवा भाव से मनुष्य धर्म निभाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य और कर्तव्य नहीं है। हमें राम चरित्र को आत्मसात करना होगा तभी कल्याण होगा।

विज्ञापन


कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीनारायण के श्रीराम-कृष्ण जैसे 24 अवतार हैं। प्रभु धरती पर मानव रूप लेकर आए और हर अवतार में मानवता और सेवा संग कर्तव्य की सीख दी। कर्म प्रधान है लेकिन सद्गुण भी जरूरी हैं। कथा के दौरान श्रोता भक्त भजनों की प्रस्तुति पर मगन होकर नाचते रहे।
विज्ञापन


अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि मनुष्य जन्म लेना ही पर्याप्त नहीं है। पराया दर्द अपनाकर और बांटकर खाने वाला ही मनुष्य है। मानवधर्म सेवा से पूर्ण होगा। इससे पहले सतुआ बाबा ने श्रोताओं से कहा कि गौरी गोपाल आश्रम के यह आचार्य सनातन की सेवा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed