{"_id":"5e483d528ebc3e6a9a0fea12","slug":"angry-young-man-murdered-elderly-father-by-brother-nephew","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-भतीजे से नाराज युवक ने बुजुर्ग पिता की कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-भतीजे से नाराज युवक ने बुजुर्ग पिता की कर दी हत्या
Sun, 16 Feb 2020 12:20 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मामा भांजा पुलिस चौकी अंतर्गत धनुआ गांव में शनिवार दोपहर फल का ठेला लगाने वाले एक युवक ने गुस्से में अपने वयोवृद्ध पिता को लोहे के राड से मारकर मौत के घाट उतार दिया। बेटे की इस हरकत की सूचना से मोहल्ले और पुलिस वाले दोनों सन्न रह गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बुजुर्ग पिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के मामा भांजा पुलिस चौकी अंतर्गत धनवान गांव निवासी शिवधारी जमीदार (75) पुत्र स्वर्गीय गाजी भारतीय के पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके तीन बेटे और चार बेटियां थीं। जिसमें तीसरे नंबर के बेटे दिलीप की भी मौत हो चुकी है। बाकी दो बेटे सुभाष और दारा हैं। दोनों में बंटवारा हो चुका है। शिवधारी बड़े बेटे सुभाष के साथ रहते थे।
दारा और सुभाष का बेटा पप्पू सीओडी गेट के पास फ ल का ठेला लगाते हैं। दारा इधर कुछ दिनों से पप्पू से नाराज चल रहा था। उसे लग रहा था कि भतीजे पप्पू के उसके बगल ठेला लगाने से उसकी आमदनी कम हो गई है। इसी से खफा होकर शनिवार दोपहर में वह भाई सुभाष और भतीजे को गाली गलौज कर रहा था। पिता शिवधारी ने सुना तो दारा को भाई एवं भतीजे को गाली देने से मना किया।
विज्ञापन
पिता के मना करने पर दारा को लगा कि वह सुभाष का पक्ष ले रहा है। इसी बात से खफा दारा ने कमरे में पड़ा लोहे का एक राड उठाया और पिता शिवधारी के सिर पर जोर से दे मारा, जिससे पिता का सिर फट गया और वह वहीं जमीन पर गिर गया।
पिता के गिरते ही दारा भारतीया मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शिवधारी को लेकर सीएचसी चाका पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर नैनी अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।