फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry traders clashed with police, and chased CO

नाराज कारोबारी पुलिस से भिड़े, सीओ को खदेड़ा

Mon, 06 Feb 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Feb 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Angry traders clashed with police, and chased CO
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
यमुनापार में मेजा रोड स्थित मोबाइल शॉप में चोरी से भड़के कारोबारियों ने रविवार सुबह मिर्जापुर मार्ग पर चक्काजाम कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। गुस्साए व्यापारी पुलिस से भिड़ गए। सीओ से भीड़ ने धक्कामुक्की कर दी। आखिरकार सीओ समेत पुलिसवालों को वहां से भागना पड़ा। पांच घंटे बाद एसपी यमुनापार ने चौकी प्रभारी और सिपाही को हटाने का भरोसा देकर भीड़ को मनाया। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट लिखकर शक के आधार पर चौकीदार को हिरासत में लिया है
विज्ञापन


मेजा इलाके में लखनपुर गांव निवासी शैलेंद्र तिवारी स्थानीय बद्री नाथ तिवारी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। मेजा रोड चौराहे के निकट स्कूल के बगल में ही उनका घर भी है। कॉलेज गेट के ठीक बगल में उनके परिवार के अरुण तिवारी ने तिवारी टेलीकॉम नाम से मोबाइल शॉप खोल रखी है। शनिवार रात उनके घर जाने के बाद चोरों ने दुकान में हाथ साफ कर दिया। कॉलेज के पीछे से दीवार फांदकर चोर दुकान की छत पर पहुंचे और एक चटिया उखाड़कर दुकान में घुस गए। चोर पांच हजार रुपये नगद और लगभग पांच लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन उठा ले गए। रविवार सुबह अरुण ने दुकान खोला तो घटना का पता चला। चोरी की खबर फैली तो इलाके के दुकानदार वहां जुट गए।
विज्ञापन


मेजा व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, मेजा रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक शुक्ला, नाथू गुप्ता समेत कई व्यापारी नेता आ गए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कारोबारियों ने मिलकर मिर्जापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि इलाके में अक्सर चोरी हो रही है मगर पुलिस बदमाशों को पकड़ नहीं पा रही है। शीबू की मोबाइल शॉप में तीन महीने के दौरान तीन दफे चोरी हो चुकी है। इसी वजह से वह रात में अपनी दुकान के सामान अरुण तिवारी की दुकान में रखने लगा मगर शनिवार रात चोरों ने वहां भी हाथ मार दिया। चोरी गए माल में दो लाख कीमत का सामान शीबू का था। इलाके की पुलिस चोरों पर काबू नहीं पा रही है। खबर पाकर सीओ मेजा रविशंकर प्रसाद इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी मेजा रोड के साथ मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कारोबारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ में शामिल लोग इस कदर गुस्से में थे कि पुलिस से भिड़ गए। पुलिसवालों से धक्कामुक्की होने लगी। भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने सीओ से हाथापाई की तो पुलिसवाले घबरा गए। सीओ समेत दूसरे पुलिसकर्मी किसी तरह भीड़ से निकले तो लोगों ने खदेड़ लिया। लगभग आधे घंटे बाद भारी पुलिस फोर्स वहां आ गई। पुलिस ने दोबारा जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। कारोबारी किसी कीमत पर हटने को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि 100 डायल के पुलिसकर्मी गाड़ियों से धन उगाही में लगे रहते हैं।

इन पुलिसकर्मियों के साथ ही मेजा रोड चौकी के सिपाही मनोज कुमार को निलंबित किया जाए। साथ ही चोरों को जल्द दबोचा जाए। लगभग पांच घंटे बाद दोपहर 12 बजे एसपी यमुनापार एके राय भी वहां आ गए। उन्होंने चौकी प्रभारी मेजा रोड को हटाकर थाने से संबंद्घ कर दिया। दरोगा राजेश दीक्षित को मेजा रोड चौकी का कार्यभार सौंप दिया। यह भी आश्वासन दिया कि सिपाही मनोज कुमार के निलंबन तथा डॉयल 100 गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मियों को हटाने के लिए एसएसपी को रिपोर्ट दी जा रही है। एसपी यमुनापार के मनाने पर कारोबारी शांत हुए। तब पांच घंटे बाद जाम खुला। इस दौरान मेजा रोड बाजार में लंबा जाम लगा रहा। इसके बाद फील्ड यूनिट और डॉग स्कवॉयड को बुलाया गया। खोजी कुत्ता कॉलेज परिसर में ही टहलता रहा।

मेजा। स्थानीय लोगों का गुस्सा रविवार सुबह यूं ही नहीं फूटा। तीन दिन पहले एक मंदिर में लाखों की चोरी हुई थी। दुकानदार शीबू के यहां तीन महीने में तीन बार चोरी हुई तो वह रात में दुकान का सामान अरुण की दुकान में रखने लगा। तीन महीने में इलाके में एक दर्जन से अधिक चोरी हुई। पुलिस ने किसी घटना का खुलासा नहीं किया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस गश्त के बजाय वसूली में लगी रहती है। जिससे आए-दिन चोरी हो रही है।

मेजा। बीएनटी कॉलेज में रात में देखभाल के लिए सरकारी चौकीदार शिव नरेश प्रजापति की ड्यूटी थी। वह रात में कॉलेज में सो रहा था। चोरों ने दीवार फ ांदकर चोरी की लेकिन वह सोता ही रह गया। उसकी भूमिका संदिग्ध देख प्रधानाचार्य ने उसे निलंबित कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


‘चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश था। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। कारोबारियों से बातचीत के बाद जाम खुलवाया गया। रिपोर्ट लिखकर चोरों की तलाश की जा रही है। चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है। एक सिपाही के निलंबन के लिए एसएसपी को लिखा गया है।’
-एके राय, एसपी यमुनापार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed