{"_id":"60b507a48d132b088a5748e4","slug":"angry-electrician-hanged-his-life-due-to-his-wife-s-maternal-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके जाने से नाराज बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के मायके जाने से नाराज बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान
Mon, 31 May 2021 09:28 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 May 2021 09:28 PM IST
सार
- कमरे के अंदर बिजली के तार के बने फंदे में लटकता मिला शव
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के त्रिवेणी नगर मोहल्ले में एक बिजली मिस्त्री घरेलू कलह से उबकर आत्महत्या कर लिया। उसका शव कमरे के अंदर बिजली के तार के बने फंदे में लटकता मिला। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मांडा के बामपुर निवासी अतुल कुमार (37) पुत्र हरिश्चंद्र तिवारी नैनी के त्रिवेणी नगर में किराए का कमरा लेकर परिवार सहित रहता था। वह नैनी स्थित एक दैनिक समाचार पत्र के प्लांट में बिजली मिस्त्री था। रविवार शाम वह प्लांट से लौटा और खाना खाने के बाद कमरे में चला गया।
आधी रात को उसकी मां उठी तो उसने उसे आवाज दी। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने उसके दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई जवाब न मिलता देख उन्होंने खिड़की देखा तो अंदर अतुल बिजली के तार के बने फंदे में लटक रहा था। यह देखकर परिजनों को होश उड़ गए। पुलिस ने बताया कि उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि ससुराल वाले उसकी पत्नी को बहकाते थे, जिससे उसका विवाद होता था। इसी से अजीज आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। बताया जाता है कि पत्नी इधर बीच मायके में थी।