फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angered by the lack of hearing, the teacher consumed poison in the police station, admitted to SRN in critical

Prayagraj : सुनवाई न होने से नाराज शिक्षक ने थाने में ही खाया जहर, गंभीर हालत में एसआरएन में भर्ती

Fri, 22 Mar 2024 01:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 01:51 PM IST
सार

सुनवाई न होने से नाराज एक शिक्षक ने बृहस्पतिवार को कर्नलगंज थाने में जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे थाने में खलबली मच गई। हालत बिगड़ने पर उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शिक्षक का पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर वह कई दिनों से थाने का चक्कर काट रहा था। 

विज्ञापन
Angered by the lack of hearing, the teacher consumed poison in the police station, admitted to SRN in critical
शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नलगंज थाने में बृहस्पतिवार रात को एक शिक्षक ने जहर खा लिया। इससे थाने में खलबली मच गई। तत्काल उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एक मामले को लेकर कई दिन से शिक्षक थाने का चक्कर काट रहा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। इससे नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

विज्ञापन


छोटा बघाड़ा निवासी सुनील सिंह कर्नलगंज इंटर कॉलेज में शिक्षक है। एक मामले में पुलिस में उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर पुलिस वालों ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन

 

सुुनील का आरोप है कि वह अपने मकान के मेन गेट हो चौड़ा करना चाहता था, लेकिन पड़ोसी इस बात का विरोध कर रहे थे। उनका पड़ोसी चौकी इंचार्ज, लेखपाल और कानूनगो की मिली भगत ने गेट नहीं लगाने दे रहा है। कल रात वह इस बात की शिकायत लेकर कर्नलगंज थाने पहुंचा था। जब बात नहीं सुनी गई तो उसने थाने में ही जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इससे थाने में खलबली मच गई। आननफानन में उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed