फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angered by elder sister's scolding, student jumped into river, body found after an hour

Prayagraj : बड़ी बहन की डांट से क्षुब्ध कक्षा नौ के छात्र ने नदी में लगाई छलांग, एक घंटे बाद मिला शव

Mon, 02 Dec 2024 01:37 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करछना (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, करछना (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 01:37 PM IST
सार

बड़ी बहन ने टीवी देखने से मना किया तो छोटे भाई ने नदी में कूदकर जान दे दी। घटना करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव की है। कक्षा नौ का छात्र सुबह उठकर टीवी देख रहा था। स्कूल जाने के लिए तैयार न होने पर बड़ी बहन ने टीवी बंद करने के बाद फटकार लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर से कुछ दूर पर स्थित पुल से टोंस नदी में छलांग लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
Angered by elder sister's scolding, student jumped into river, body found after an hour
छात्र ने दी में लगाई छलांग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव में एक किशोर ने पुल से टोंस नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर रास्ते से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घाट पर मौजूद नाविकों की मदद से खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद छात्र का शव बरामद किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


कटका गांव निवासी लल्लूराम विश्वकर्मा का 14 वर्षीय बेटा सोनू विश्वकर्मा कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार सुबह सो कर उठने के बाद वह विद्यालय जाने की तैयारी करने के बजाय टीवी देख रहा था। कई बार बुलाने के बावजूद भी वह टीवी बंद नहीं कर रहा था। जिसके बाद बड़ी बहन रोशनी विश्वकर्मा ने टीवी बंद कर उसे डांट दिया। इससे गुस्सा होकर वह घर से निकल गया और गांव के पास में स्थित पुल पर से नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

Angered by elder sister's scolding, student jumped into river, body found after an hour
घटना के बाद नदी के किनारे जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

दौड़ते हुए पुल पर पहुंचा था किशोर

किशोर को नदी में कूदते देख मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जुट गई। नाविकों के पहुंचने से पहले वह पानी में समा चुका था। ग्राम प्रधान पवन निषाद कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। फोन से पुलिस प्रशासन को जानकारी देते हुए पानी में जाल और कटिया डालकर खोजबीन करना शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे बाद पानी में डूबे किशोर को बरामद कर लिया गया। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर मृतक किशोर के घर वाले मौके पर पहुंचे और सोनू को देखकर बिलखने लगे। चौकी प्रभारी भीरपुर अमित कुमार सिंह ने लिखा पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। लल्लू राम विश्वकर्मा मजदूरी का काम करते हैं। तीन बेटा व दो बेटियों में सोनू विश्वकर्मा तीसरे नंबर का लड़का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed