फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anger erupted over the death of two students, students again started protesting at IIIT

IIIT Prayagraj : दो छात्रों की मौत पर फूटा गुस्सा, आईआईआईटी पर छात्रों ने फिर शुरू किया धरना प्रदर्शन

Mon, 31 Mar 2025 04:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Mar 2025 04:59 PM IST
सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में दो छात्रों की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्र संस्थान के निदेशक का इस्तीफे के साथ ही कई मांगों पर अड़े हैं। पुलिस प्रशासन के लोग छात्रों को समझाने बुझाने में लगे हैं।

विज्ञापन
Anger erupted over the death of two students, students again started protesting at IIIT
ट्रिपलआईटी के निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद।

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) में दो छात्रों की मौत के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्र संस्थान के निदेशक का इस्तीफे के साथ ही कई मांगों पर अड़े हैं। पुलिस प्रशासन के लोग छात्रों को समझाने बुझाने में लगे हैं। झलवा स्थित ट्रिपलआईटी में दो छात्रों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि एक छात्र ने छात्रावास की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी, जबकि दूसरे की बीमारी से मौत हुई है। दोनों छात्रों के परिजन भी पहुंच गए हैं और संस्थान प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


सुबह छात्रों ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह दोपहर बाद धरने पर बैठ जाएंगे। मांग पूरी न होते देख छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। इसको देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। छात्रों को समझाना बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। डीसीपी नगर अभिषेक भारती समेत तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बड़ी संख्या में छात्र डायरेक्टर कार्यालय पर जमा हो गए हैं। छात्र निदेशक के साथ ही चीफ प्रॉक्टर का भी इस्तीफा मांग रहे हैं। 
विज्ञापन



फेफड़े में संक्रमण की वजह से गई थी बीटेक छात्र की जान, पोस्टमार्टम में खुलासा

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान(ट्रिपलआईटी) में बीटेक छात्र कात्रावथ अखिल(20) की मौत बीमारी से हुई थी। उसके फेफड़े व किडनी में संक्रमण था। सोमवार को पोस्टमार्टम में यह खुलासा हुआ। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अखिल की मौत 29 मार्च की रात आठ बजे के करीब झलवा स्थित निजी अस्पताल में हुई थी। वह बीटेक आईटी का प्रथम वर्ष का छात्रा था और तेलंगाना के रंगारेड्डी जिला का रहने वाला था। 25 मार्च को वह ग्वालियर में इंटर ट्रिपलआईटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर वापस लौटा और साथी छात्रों के मुताबिक, इसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब थी। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई थी। उसके शव का पोस्मार्टम सोमवार को दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। इसमें पता चला कि उसके फेफड़े व किडनी में संक्रमण था। बीमारी के चलते उसकी मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed