फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anarchists set fire to Brahmarshi Ashram, destroyed goods worth lakhs including cars

अराजकतत्वों ने ब्रम्हर्षि आश्रम में लगाई आग, कार सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट

Sun, 22 Aug 2021 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 08:43 PM IST
सार

नगर पंचायत  हंडिया के अधिशाषी अधिकारी टीएन चौबे ब्रम्हर्षि आश्रम के संस्थापक एवं पीठाधीश्वर हैं। आश्रम में संत समागम सत्संग एवम धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के चलते संत एवं श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है।

विज्ञापन
Anarchists set fire to Brahmarshi Ashram, destroyed goods worth lakhs including cars
Prayagraj News : हंडिया थाने पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया, गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव स्थित केवाई धाम के ब्रम्हर्षि आश्रम में शनिवार की देर रात अराजकतत्वों ने आग लगा दी। आग की लपटें और उससे निकलती आवाज से आश्रम परिसर में अफरा.तफरी मच गई। विकराल लपटों के चलते आश्रम का अधिकांश सामान तथा परिसर में खड़ी इनोवा कार जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


नगर पंचायत  हंडिया के अधिशाषी अधिकारी टीएन चौबे ब्रम्हर्षि आश्रम के संस्थापक एवं पीठाधीश्वर हैं। आश्रम में संत समागम सत्संग एवम धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन के चलते संत एवं श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। शनिवार की रात पीठाधीश्वर सहित आश्रम में मौजूद लोग सो रहे थे। एक बजे के करीब पक्के कमरों के अलावां फूस व फंटी के सहारे निर्मित आश्रम से अचानक आग की लपटे निकलने लगी।
विज्ञापन


आश्रम में मौजूद लोगो की नींद खुल गई। परिसर में अफरा.तफरी मच गयी। आग बुझाने का सारा प्रयास नाकाम रहा। कार सहित अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। पीठाधीश्वर ताड़केशरण महराज का आरोप है कि उन्हें जान से मारने तथा आश्रम उजाड़ देने का अराजकतत्वों का सडयंत्र है। पुलिस को तहरीर देकर प्रभावी कदम उठाए जाने तथा सुरक्षा मुहैया कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed