{"_id":"698f819f89a0b51c9908d788","slug":"anapur-shakardaha-road-is-in-a-dilapidated-condition-making-the-journey-difficult-on-shivratri-naini-news-c-407-1-nan1001-11105-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आनापुर–शकरदहा मार्ग जर्जर, शिवरात्रि पर कठिन होगी डगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आनापुर–शकरदहा मार्ग जर्जर, शिवरात्रि पर कठिन होगी डगर
विज्ञापन
आनापुर-शकरदहा मार्ग बेहद जर्जर हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिस वजह से लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। शिवरात्रि पर इसी रास्ते पर पड़ने वाले लक्ष्मणेश्वर शिव महादेव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की डगर कठिन होगी। ग्रामीणों के मुताबिक यही सड़क आगे प्रतापगढ़ तक जाती है। इस मार्ग से 10 से ज्यादा गांव के लोगों का आवागमन होता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जेई लोक निर्माण विभाग सरिता ने बताया कि प्रस्ताव भेजा गया है, फरवरी के अंत तक सड़क का मरम्मतीकरण शुरू होगा।