{"_id":"575dbcb54f1c1b283e11bd28","slug":"anandi-ben-s-older-sister-s-ashes-immersed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदी बेन ने की बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदी बेन ने की बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
सीएम अानंदीबेन पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार को हुई बैठक में शामिल होने आईं गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने संगम में अपनी बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित कीं। इसके बाद बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन किया। आनंदी बेन वीआईपी घाट से प्रशासन की मोटर बोट द्वारा संगम नोज पहुंचीं।
बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी आनंद गिरि की देखरेख में गुजरात के तीर्थपुरोहित बिहारी पांडेय (निशान हाथी) ने विधिविधान से श्राद्ध तर्पण के बाद संगम में अस्थियां विसर्जित करवाईं। बाद में त्रिवेणी पूजन भी कराया। पूजन कराने में तीर्थपुरोहित अजय पांडेय, मुरारी पांडेय भी शामिल रहे। इसके बाद आनंदी बेन बड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं। उन्होंने बड़े हनुमानजी का दर्शन पूजन करने के बाद महाआरती उतारी। स्वामी आनंद गिरि ने उन्हें स्वर्ण भूमि प्रयाग पुस्तक भेंट की। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी परिवार समेत संगम गईं और त्रिवेणी पूजन किया। लौटकर उन्होंने भी बड़े हनुमानजी के दर्शन किए।