फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anand Giri bail plea in Mahant Narendra Giri case rejected by the court, the yoga guru will remain in jail for the time being

महंत नरेंद्र गिरि केस : आनंद गिरि की जमानत याचिका कोर्ट से खारिज, फिलहाल जेल में ही रहेंगे योगगुरु

Thu, 11 Nov 2021 10:11 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 10:11 PM IST
सार

बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिनों तक जमानत के मुद्दे पर आनंद गिरि के वकीलों ने बहस की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने आनंद गिरि को जमानत देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Anand Giri bail plea in Mahant Narendra Giri case rejected by the court, the yoga guru will remain in jail for the time being
Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व बाघम्बरी मठ के प्रधान महंत नरेंद्र गिरि को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी आनंद गिरि को सेशन कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने से इंकार कर दिया है। आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट ने सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि आनंद गिरि के विरुद्ध अब तक उपलब्ध साक्ष्यों, अपराध की प्रकृति और गंभीरता को देखते हुए जमानत प्रार्थनापत्र खारिज किए जाने के योग्य है। आनंद गिरी ने कहा साक्ष्य नहीं, झूठा फंसाया

विज्ञापन


जमानत प्रार्थनापत्र पर आंनद गिरि का पक्ष रख रहे अधिवक्ताओं इमरानउल्लाह, हरिकृष्ण पांडेय, विनीत विक्रम और पल्लवी शर्मा की दलील थी कि इस मामले में प्राथमिकी देर से दर्ज कराई गई। विलंब की वजह तथ्यों में तोड़मरोड़ कर झूठ साक्ष्य तैयार करना है। दर्ज प्राथमिकी में ऐसा कोई तथ्य नहीं है, जिससे आत्महत्या के लिए उकसाने का केस (306 आईपीसी) बनता हो।
विज्ञापन


अभियुक्त द्वारा मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है। मृतक का सुसाइड नोट विवेचक द्वारा सही तरीके से सत्यापित नहीं कराया गया है। इस तकनीकी आपत्ति के अलावा नरेंद्र गिरि को स्वयं साधू और समाजसेवक बताते हुए अच्छे चरित्र का व्यक्ति बताया गया, जिसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा निर्णीत कई मुकदमों की नजीरें भी पेश की गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीबीआई बोली अपराध गंभीर
जमानत प्रार्थनापत्र का सीबीआई के वकील एके सिंह और जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि की ओर से विरोध किया गया। सीबीआई ने कहा कि अभियुक्त का नाम सुसाइड में है, जिसका सत्यापन कराया गया है। मृतक ने अपने मोबाइल में एक वीडियो भी बनाया है। दोनों चीजें घटनास्थल से बरामद हुई हैं। अभियुक्त पर नरेंद्र गिरि को परेशान करने का आरोप है, जिससे ऊबकर उसने आत्महत्या कर ली। कोर्ट ने कहा कि केस डायरी पर गवाहों के बयान में अभियोजन का समर्थन किया गया है। ऐसी स्थिति में अपराध की प्रकृति और गंभीरता को देखते हुए जमानत का कोई आधार नहीं है।

आनंद गिरि की आवाज के नमूने की अर्जी पर सुनवाई आज
महंत नरेंद्र गिरि को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद आनंद गिरि की आवाज के नमूने का परीक्षण कराने की सीबीआई की अर्जी पर सुनवाई के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरेंद्र नाथ ने 12 नवंबर की तिथि नियत की है। अदालत ने कहा कि 12 नवंबर को आनंद गिरि सहित तीनों आरोपितों की न्यायिक अभिरक्षा भी समाप्त हो रही है। न्यायिक अभिरक्षा और आवाज परीक्षण नमूने की अर्जी दोनों की एक साथ सुनवाई  की जाएगी। मामले की विवेचना कर रहे सीबीआई के अधिकारी केएस नेगी ने सीजेएम की अदालत में अर्जी दाखिल कर नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में सच्चाई को सामने लाने के लिए आनंद गिरि की आवाज का नमूना लिए जाने की अनुमति मांगी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed