फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An uncontrollable vehicle ran over a tractor driver near the overbridge

Prayagraj : ओवरब्रिज के पास बेकाबू वाहन ने ट्रैक्टर चालक को रौंदा, दो माह के भीतर तीन भाइयों की मौत

Thu, 08 Jun 2023 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 05:29 PM IST
सार

बुधवार रात में मेजारोड ओवरब्रिज के पास बेकाबू वाहन ने ट्रैक्टर चालक को रौंद दिया। जिससे चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
An uncontrollable vehicle ran over a tractor driver near the overbridge
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बुधवार रात में मेजारोड ओवरब्रिज के पास बेकाबू वाहन ने ट्रैक्टर चालक को रौंद दिया। जिससे चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। कठौली ग्राम पंचायत के गड़ेवरा मुहल्ले के बालामृत दलित का बेटा बृजेश कुमार दलित (20) ट्रैक्टर चालक था। वह बुधवार रात में मेजारोड बाजार से घर लौट रहा था कि वह जैसे ही मेजारोड ओवरब्रिज के पास पहुंचा वैसे ही सामने से आ रहे बेकाबू वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे मौके पर ही बृजेश की मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे मेजारोड चौकी इंचार्ज रामभवन वर्मा ने शव को चीरघर भेज दिया। हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। दो महीने के अंदर बृजेश सहित तीन भाइयों की मौत हो चुकी है। जिससे परिजन पूरी तरह से टूट चुके हैं। मृतक बृजेश की मां बलवंती देवी ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति का बृजेश ट्रैक्टर चलाता था। रात में मालिक के घर ट्रैक्टर खड़ा कर वह अपने घर आ रहा था कि हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


हालांकि रात में पुलिस ने मेजारोड ओवरब्रिज के पास से क्षतिग्रस्त स्थिति में एक वाहन को बरामद किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि उस वाहन से या तो ट्रैक्टर चालक बृजेश रहा हो या उक्त वाहन की चपेट में आने से बृजेश की जान गई हो? पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक बृजेश अविवाहित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed