{"_id":"5c9fc32bbdec2213e9292044","slug":"an-accused-arrested-for-killing-liquor-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकेदार की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
Sun, 31 Mar 2019 12:57 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र के मियां का पूरा गांव में हुई शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अफसरों का दावा है कि चार दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र के मिया का पूरा के चक पूरे मिया खुर्द गांव निवासी नवनीत मिश्रा (38) पुत्र महेश नारायण मिश्रा उर्फ लल्लन मिश्रा चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। पहले वह चाका के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा के साथ रहता था।
विज्ञापन
23 मार्च की रात वह रिश्तेदार के सड़वा स्थित शराब के ठेके से घर जा रहा था। रात करीब आठ बजे वह मसिका रेलवे क्रासिंग से 100 मीटर आगे मिया का पूरा गांव में पहुंचा था। कि तभी प्रधान के घर के सामने बम-गोलियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। छोटे भाई की तहरीर पर वर्तमान प्रधान हंसराज पटेल, उनके दो भाइयों गजराज पटेल, रघुराज पटेल, कृष्णा पटेल निवासीगण चक पूरे खुर्द मिया का पूरा, औद्योगिक क्षेत्र, राजू सिंह, प्रदीप सिंह, प्रभाकर सिंह निवासी महुवारी, औद्योगिक क्षेत्र व लल्ला दुबे निवासी कपठुआ, करछना के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को मामले के ख्ुालासे का दावा करते हुए बताया कि घटना चार दिन पहले हुए झगड़े की रंजिश में अंजाम दी गई। बताया कि नामजद आरोपी कृष्णा पटेल उर्पु श्रीकृष्ण निवासी मिया का पूरा से चार दिन पहले मृतक का झगड़ा हुआ था। मामूली बात पर हुए झगड़े में मृतक ने उसे सरेआम पीट दिया था। अफसरों का दावा है कि इसी झगड़े के चलते उसकी हत्या कर दी गई। हत्या में कृष्णा के साथ ही उसके तीन भाई कुंवर, प्रीतम व लालचंद भी शािमल थे। कृष्णा को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की भूमिका की हो रही जांच
परिजनों की ओर से मामले में मौजूदा प्रधान को भी नामजद कराया गया है। मृतक के भाई का आरोप था कि ग्राम प्रधान और उसके भाई के बीच लेनदेन को लेकर विवाद था। वारदात से 10 दिन पहले भी उनमें झगड़ा हुआ था। इस मामले में एसपी यमुनापार दीपेंद्र नाथ चौधरी का कहना है कि अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।