फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amrit Sarovar dries up, ponds yearn for water

Prayagraj News: अमृत सरोवर सूखे, पानी के इंतजार में तरसते तालाब

Fri, 08 May 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 08 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar dries up, ponds yearn for water
प्रत्येक न्याय पंचायत में जल संरक्षण के उद्देश्य से एक-एक अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था, लेकिन उचित जल प्रबंधन व्यवस्था के अभाव में ये सरोवर आज बदहाली की तस्वीर पेश कर रहे हैं। लाखों रुपये की लागत से बने ये तालाब गर्मी शुरू होते ही सूख गए हैं।
विज्ञापन

बहरिया क्षेत्र के बसरही, कहली, गमरहटा, करनाईपुर, कटनई, सातनपुर, शीतलापुर समेत विभिन्न गांवों में बनाए गए करीब 60 प्रतिशत अमृत सरोवरों में पानी नहीं है। कई जगह केवल सूखी तलैया ही रह गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है। कई सरोवरों में इनलेट और आउटलेट व्यवस्था अधूरी रहने से वर्षा का पानी भी ठीक से एकत्र नहीं हो पाता। किनारों की पगडंडियां टूट चुकी हैं, बैठने की सुविधाएं जर्जर हैं और पौधरोपण भी अधिकांश स्थानों पर असफल है। अधिकारियों के अनुसार अमृत सरोवर योजना का उद्देश्य केवल वर्षा जल संचयन है, इसमें नलकूप या अन्य बाहरी स्रोतों से पानी भरने का प्रावधान नहीं है। खंड विकास प्रशासन ने कहा है कि जिन स्थानों पर कमियां पाई गई हैं, वहां सुधार के निर्देश दिए जाएंगे और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed