{"_id":"5dd2f01b8ebc3e54aa6b203c","slug":"ammo-kept-in-polythene-stirred-allahabad-news-ald260557186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन के भीतर मिला बारूद, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन के भीतर मिला बारूद, मचा हड़कंप
विज्ञापन
पॉलीथिन में रखा मिला बारूद, हड़कंप
कर्नलगंज में आनंद अस्पताल के पास घटना, पहुंची फोर्स, प्रमुख स्थानों पर चलाया गया चेकिंग अभियान
बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने किया निष्क्रिय, अज्ञात में मुकदमा
प्रयागराज। कर्नलगंज में आनंद अस्पताल के पास संदिग्ध हाल में पॉलीथिन में बारूद मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने बारूद को निष्क्रिय किया। हालांकि इसके बाद एहतियातन शहर भर में प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
घटना सुबह 9.30 बजे के करीब की है। आनंद अस्पताल चौराहे के पास एक सफाईकर्मी झाड़ू लगा रहा था। अचानक उसे एक पॉलिथिन दिखाई दी, जिससे चारों ओर से सुतली से बांधा गया था। सूचना पर 100 नंबर और फिर कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई। जानकारी पर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी आ गए और उन्होंने मौके पर बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलवाया। स्क्वॉड के सदस्यों ने पॉलीथिन को खोला तो उसमें बारूद के साथ ही नट-बोल्ट व छर्रे मिले। जिससे वहां सनसनी फैल गई। इसके बाद पानी में डालकर बारूद को निष्क्रिय कराया गया। तब जाकर करीब आधे घंटे बाद सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि इसके बाद एहतियातन शहर भर में अलर्ट जारी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने बस अड्डों, जंक्शन के साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल बारूद भरी पॉलीथिन रखने वाले का पता नहीं चल सका है। इस मामले में कर्नलगंज थाने में खुद पुलिस की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।