फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amitabh Bachchan: Big B birthday celebrated in a special way on the banks of Sangam

अमिताभ बच्चन : संगम तट पर खास अंदाज में मना बिग बी का जन्मदिन, मां गंगा को समर्पित की गईं 80 नौकाएं

Wed, 11 Oct 2023 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 10:34 PM IST
सार

कार्यक्रम के संयोजक विष्णु दयाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करके पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद 80 अभिमंत्रित नाव पूजन अर्चन कर सामूहिक रूप से उसको मां गंगा की गोद में प्रवाहित किया गया।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan: Big B birthday celebrated in a special way on the banks of Sangam
श्री बड़े हनुमान मंदिर पर महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूनेस्को से संगम को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त हो का महा अभियान चलाने वाली सामाजिक संस्था प्रयागराज सेवा समिति के तत्वावधान में आज महानायक अमिताभ बच्चन के जन्म दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम श्री बड़े हनुमान जी मंदिर पर विशेष पूजन अर्चन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन





विज्ञापन






कार्यक्रम के संयोजक विष्णु दयाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करके पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद 80 अभिमंत्रित नाव पूजन अर्चन कर सामूहिक रूप से उसको मां गंगा की गोद में प्रवाहित किया गया। संगम विश्व धरोहर महा अभियान के संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन प्रयाग पुत्र हैं। इस नाते हम सब मिलकर उनका जन्म दिवस मनाते हैं। त्रिवेणी संगम से हम सब की कामना है की वह सदैव स्वस्थ और मस्त रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दारागंज की पार्षद अनुपमा पांडेय ने कहा कि महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्में सदैव देखी जाएंगी और उनका गाना सदैव सुना जाएगा। सदैव उनको छोरा गंगा किनारे वाले के रूप में जाना और पहचाना जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक, विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने संगम पर अमिताभ बच्चन के ऊपर रचित रचनाओं का पाठ किया। उन्होंने प्रस्तुत किया, महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर समर्पित करता हूं 80 नैया, 100 साल जिए आपको दुआ देती हैं, गंगा मैया।

दूसरी रचना में उन्होंने कहा , ना चाहिए हमें सोना चांदी ना चाहिए हमें हीरा मोती ना चाहिए कुबेर का भी धन, पर जब जब मिले जन्म हमें चाहिए सिर्फ मिले एक अमिताभ बच्चन। अंत में सामूहिक रूप से सबके साथ 80 अभिमंत्रित नाव मां गंगा की गोद में प्रवाहित किया गया। इस अवसर पर कैलाश चंद्र पांडेय, सुनीता, विपिन अवस्थी, कल्पना शर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, गोलू चौरसिया, दिलीप मिश्रा, राजेश्वरी श्रीवास्तव, तोसि पांडेय, दीपा, पवन यादव, गगन यादव, प्रशांत, विनोद आदि लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed