{"_id":"5ccef0c4bdec2207340736e5","slug":"amit-shah-will-decide-my-political-future-says-vijay-bahuguna","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह तय करेंगे मेरा राजनीतिक भविष्य : विजय बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह तय करेंगे मेरा राजनीतिक भविष्य : विजय बहुगुणा
Sun, 05 May 2019 07:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 May 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
विजय बहुगुणा
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सवाल के जवाब में उत्तराखंड के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने रविवार को कहा कि उनका राजनीतिक सफर आगे क्या होगा यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेना है। फिलहाल, उनका ध्यान अभी अपनी बहन डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के चुनाव प्रचार पर ही केंद्रित है। इसके लिए दस मई तक वह प्रयागराज में ही हैं। कहा, देश में लोग इस बार नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोटिंग कर रहे हैं। इसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहा है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित एक होटल में संवाददाताओं से मुखातिब उत्तराखंड के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने विपक्ष को भी निशाने पर लिया। कहा, विपक्ष में एकजुटता नहीं है। क्षेत्रीय दलों एवं राष्ट्रीय दल में कहीं भी राज्यों में समन्वय दिखाई नहीं दे रहा है। मोदी के सामने कौन, अभी यही विपक्ष तय नहीं कर पा रहा है। पहले भी देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, चंद्रशेखर की मिली जुली सरकारें बनी। उनका अंजाम क्या रहा, यह सब जानते हैं। आज 20-20 सीटों पर भी चुनाव लड़ने वाले दल के नेता पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं। अब तक चार चरणों के चुनाव में भाजपा को स्थायी सरकार के लिए वोट मिल रहा है।
विज्ञापन
नोटबंदी का मुद्दा यूपी चुनाव के पहले भी उठाया गया था, लेकिन यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया था। विपक्ष सत्ता के लिए पागल हुआ जा रहा है, लेकिन जनता जागरूक है। केंद्र में एनडीए सरकार बनना तय है। कहा कि यूपी के नतीजे इस बार भी चौंकाने वाले ही होंगे। नतीजे भाजपा के पक्ष में ही आएंगे। विजय बहुगुणा ने अमित शाह को राजनीतिक चाणक्य भी बताया। कहा कि उन्होंने हर सीट पर जिताऊ उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन