फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amit Shah's road show will go from Allapur to Loknath

रूट निर्धारित : अल्लापुर से लोकनाथ तक जाएगा अमित शाह का रोड शो

Mon, 21 Feb 2022 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 11:29 PM IST
सार

पिछले विधानसभा चुनाव में भी अमित शाह ने शहर पश्चिमी में चुनावी सभा करने के बाद अल्लापुर से ही रोड शो का आगाज किया था। तब वह सुलाकी चौराहा तक गए, लेकिन इस बार उनका रोड शो लोकनाथ चौराहे तक जाएगा।

विज्ञापन
Amit Shah's road show will go from Allapur to Loknath
Prayagraj News : अमित शाह, गृहमंत्री। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो का फाइनल रूट सोमवार को तय हो गया। उनका रोड शो शहर उत्तरी विधानसभा के लालता स्वीट हाउस अल्लापुर से शुरू होकर शहर दक्षिण विधानसभा के लोकनाथ चौराहे तक जाएगा। रोड शो के पूर्व अमित शाह की  शहर पश्चिम विधानसभा के प्रीतम नगर में एक चुनावी सभा भी होगी। 

विज्ञापन



पिछले विधानसभा चुनाव में भी अमित शाह ने शहर पश्चिमी में चुनावी सभा करने के बाद अल्लापुर से ही रोड शो का आगाज किया था। तब वह सुलाकी चौराहा तक गए, लेकिन इस बार उनका रोड शो लोकनाथ चौराहे तक जाएगा। इसके पूर्व पार्टी कार्यालय में रोड शो के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन के साथ पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन हुआ।
विज्ञापन




पहले चर्चा हुई कि शहर उत्तरी से पश्चिमी विधानसभा तक रोड शो निकाला जाए, लेकिन दूरी ज्यादा होने की वजह से तय हुआ कि रोड शो अल्लापुर से निकाला जाए।



भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि रोड शो दिन में तीन बजे लालता स्वीट हाउस अल्लापुर से शुरू होगा। जो मटियारा रोड, अलोपी बाग, मधवापुर सब्जी मंडी, बैरहना, कोठापार्चा, राम भवन, सुलाकी चौराहा, बहादुरगंज होता हुआ लोकनाथ चौराहे पर समाप्त होगा। इस दौरान रोड शो मार्ग को पूरी तरह से भगवा मय किया जाएगा। हर सौ मीटर पर दूरी पर 40 स्वागत प्वाइंट बनाए जाएंगे। रोड शो कुल चार किलोमीटर लंबा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह के रोड शो से प्रदेश में जाएगा सकारात्मक संदेश : अनिल जैन
अमित शाह के रोड शो की तैयारियों को लेकर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में अनिल जैन ने कहा कि अमित शाह  का रोड शो पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक संदेश देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के कार्यकर्ता इस रोड शो को सफल बनाएंगे।  विरोधी भी अपनी पराजय इस रोड शो के बाद मान लेंगे।



उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भारत का लोहा मानता है ।सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हो या गोली का जवाब गोले से देना हो,आज भारत आंख में आंख डाल कर बात करता है । पीएम की सोच में देश को आगे बढ़ाना, देश को विश्व गुरु बनाना है।बैठक में झारखंड के संगठन महामंत्री धर्मपाल,  प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुना पार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, अश्वनी दुबे ,राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed