फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amidst the grandeur of the chowkis and their captivating illumination, devotees thronged the venue until late into the night.

Prayagraj News: चौकियों की भव्यता और आकर्षक रोशनी के बीच देर रात तक उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Amidst the grandeur of the chowkis and their captivating illumination, devotees thronged the venue until late into the night.
विजयदशमी पर शहर में निकले रामदलों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से शाम सात बजे मीरापुर स्थित बरगद घाट पर प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया। आरती के बाद रात 10 बजे खुल्दाबाद घास सट्टी मंदिर से रामदल निकला।
विज्ञापन

हाथी पर चांदी के हौदे में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण और ऐरावत पर माता सीता के दर्शन के लिए सड़कों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। रामदल में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार, कबंध उद्धार, रावण दरबार, सीता स्वयंवर, सीता हरण और बाली-सुग्रीव युद्ध प्रसंगों पर आधारित चौकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

कलात्मक चौकियों, बैंड-बाजों और देवी-देवताओं की सवारियों ने आकर्षित किया। आकर्षक रोशनी से सजे कई किमी लंबे मेले में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। उधर श्रीपथरचट्टी के रामदल में 12 से अधिक चौकियां निकलीं। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने चौकियों का अवलोकन कर सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकनाथ चौराहे पर पहली बार हुआ पजावा-पथरचट्टी के रामदल का मिलाप
विजयदशमी पर लोकनाथ चौराहे पर पजावा और पथरचट्टी रामलीला कमेटियों के प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण का हाथियों पर सवार होकर मिलाप हुआ। रामलीला के इतिहास में पहली बार हुए इस दृश्य को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे। इस दौरान पजावा कमेटी की ओर से कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन, वित्त मंत्री सचिन कुमार गुप्ता, लीला संयोजक राजेश मल्होत्रा, जी. टंडन, गिरिशंकर प्रभाकर, राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, रामजी केसरवानी, राकेश मल्होत्रा और सागर पांडे मौजूद रहे। वहीं, श्रीपथरचट्टी की ओर से पं. मुकेश पाठक, विजय सिंह, गिरधारी लाल अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार, विजय वैश्य, पं. सुधीर शर्मा, रमेश कुमार जायसवाल, कन्हैयालाल गुप्ता, राजीव गुप्त बिट्टू, राजेश वैश्य, लल्लूलाल गुप्त, सौरभ, अंशुमान मालवीय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed