फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amidst protests, the Municipal Corporation removed encroachment, 55 vehicles seized

Prayagraj News: विरोध के बीच नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, 55 वाहन सीज

Sat, 23 Aug 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 23 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Amidst protests, the Municipal Corporation removed encroachment, 55 vehicles seized
सिविल लाइंस में अभियान चलाकर रोड पटरी को खाली करवाती नगर निगम की टीम। अमर उजाला
भारी विरोध के बीच नगर निगम ने यातायात पुलिस के सहयोग से सिविल लाइंस के हॉट स्टफ चौराहे और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अतक्रिमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 55 वाहन सीज करने के साथ 26200 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

सुभाष चौराहे से सरदार पटेल मार्ग पर जाम की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इसकी मुख्य वजह सड़कों पर अतिक्रमण है। इसे देखते हुए निगम की ओर से शुक्रवार को व्यापक अभियान चलाया गया। लोगों ने तीव्र विरोध किया लेकिन फोर्स की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात पुलिस की ओर से सड़क पर खड़े 31 चार पहिया और 24 दो पहिया वाहन सीज किए गए। कई दुकानदारों ने सड़क पर ही जेनरेटर लगा रखे थे। उनसे 26200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इन्हें एक सप्ताह में जेनरेटर हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुकानदारों का कहना था कि उन्होंने निर्धारित स्थान पर ही जेनरेटर लगाया है। इन्हें कागजात दिखाने के लिए शनिवार तक का मौका दिया गया है। इसके बाद फिर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान निगम की टीम कई गुमटियां भी उठा ले गई। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय का कहना है कि यातायात पुलिस के साथ इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed