प्रयागराज : जाम में फंसी एंबुलेंस, मरीज की जान चली गई, काफी देर बाद खुल सका जाम
मऊआइमा स्थित रेलवे पर लगने वाला जाम बड़ी समस्या है। अक्सर यहां मरीज फंसते हैं, जिन्हें किसी तरह निकाला जाता है। रविवार को प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र के ग्राम भुर्रा निवासी गीता देवी को उनके परिजन प्रयागराज लेकर जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे फाटक बंद होने से लगे जाम में एंबुलेंस फंसने से प्रतापगढ़ निवासी गीता देवी (56) की मौत हो गई। डेढ़ माह पहले भी यहीं जाम में फंसकर सराय जोधराय की एक वृद्धा की मौत हो चुकी है।
मऊआइमा स्थित रेलवे पर लगने वाला जाम बड़ी समस्या है। अक्सर यहां मरीज फंसते हैं, जिन्हें किसी तरह निकाला जाता है। रविवार को प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र के ग्राम भुर्रा निवासी गीता देवी को उनके परिजन प्रयागराज लेकर जा रहे थे। रेलवे फाटक बंद होने पर जाम लगा था। खुलते ही वाहन इधर-उधर से निकलने लगे। एंबुलेंस देख कुछ पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल उसे निकलवाया। लेकिन तब तक दे हो चुकी थी।
इंस्पेक्टर मऊआइमा राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि प्रायः रेलवे फाटक बंद होने के कारण जाम लगता है। पुलिसकर्मियों द्वारा जाम खुलवाया जाता है। फ्लाइओवर ब्रिज बनना बहुत जरूरी है।
अतिक्रमण से भी लगता है जाम
नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बस अड्डा से तीन बत्ती तक अतिक्रमण के कारण लोगों को रोजमर्रा के जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। सड़कों पर दुकानें लगी रहती हैं, जिससे खरीदार सड़क पर ही बाइक खड़ी कर सामान खरीदने लगते हैं। ई-रिक्शा चालक सड़कों पर कहीं भी रुक कर सवारी बैठाने और उतारने लगते हैं। एक बार अतिक्रमण हटाने की कोशिश की गई, लेकिन सफल नहीं हुई।
फ्लाईओवर का पारित प्रस्ताव अटका
नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी का कहना है कि फ्लाइओवर ब्रिज बनाने के लिए शासन को कई बार पत्र लिखा जा चुका है। ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। अभी तक निर्माण कार्य न शुरू होने से घंटों जाम में रोजमर्रा लोग फंसे रहते हैं।