फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   amarujala carnival ; chirped faces, aburst of happiness in hearts

अमर उजाला शापिंग कार्निवाल ; चहके चेहरे, दिलों में फूटीं खुशियों की फुलझड़ियां

Mon, 21 Oct 2019 01:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
amarujala carnival ; chirped faces, aburst of happiness in hearts
amarujala carnival ; chirped faces, aburst of happiness in hearts - फोटो : CITY DESK
चहके चेहरे, दिलों में फूटीं खुशियों की फुलझड़ियां
विज्ञापन

शापिंग कार्निवाल की दूसरी शाम और चटख हुई बाजार की रंगत
ज्योति पर्व से पहले अमर उजाला और पान पारस कायम की प्रस्तुति हर किसी के लिए बनी खास
प्रयागराज। हर तरफ चहकते चेहरे और दिलों में फूटती खुशियों की फुलझड़ियां। अमर उजाला शापिंग कार्निवाल की दूसरी शाम की रंगत ऐसे ही खुशनुमा वातावरण में चटख हुई। रविवार की सांझ ढलते ही खरीदारी संग हाथी, घोड़े, ऊंट व बग्घी की सवारियां करने के लिए लोग निकल पड़े।
सिविल लाइंस में शापिंग कार्निवाल के चलते रविवार को बाजार खरीदारों से गुलजार हो गया। ज्वेलरी, परिधानों के अलावा अन्य शोरूम में शापिंग करने के बाद लोग अमर उजाला कार्निवाल के भव्य मुक्ताकाशीय मंच पर सुरों के संगम में सराबोर होने के लिए सड़क की पटरियों से लेकर दीर्घा तक खचाखच भरी रहीं। नृत्य, गायन की प्रस्तुतियों पर लोग झूमते-थिरकते रहे। इस मेले में कोई झलवा से आया तो कोई बैरहना से। रामबाग की आयशा व परवीन ने अपने बच्चों को हाथी पर घुमाया, साथ ही शापिंग भी की। इसी तरह कटरा से आई छात्रा आकांक्षा ने बताया कि दिन भर पढ़ाई और अन्य काम के दबाव के बीच इस कार्निवाल में सुकून के पल गुजारकर बहुत खुशी मिली। शहर के हर हिस्से से युवाओं, महिलाओं ने इस कार्निवाल में खुशियों को साझा किया। तरह-तरह केक्लाउन रिक्शा आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। पत्थर गिरजाघर से दूल्हा घर केबीच क्लाउन रिक्शा की सवारी करने के लिए लोग पूरे परिवार के साथ इंतजार करते नजर आए। एक्सिस बैंक तिराहे से लेकर जीएचएस चौराहे तक बग्घियों और घोड़ों की सवारी कर लोग मुग्ध हो रहे थे। बाउंसी, जंपिंग झूले पर तो बच्चे लट्टू नजर आए। ट्रेन नन्हे-मुन्नो के लिए सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

प्रदीप सांवरा-अंकिता कमल के सुर सजे, झूमे -थिरके लोग
प्रयागराज। शापिंग कार्निवाल के भव्य मुक्ताकाशीय मंच पर गीत-संगीत संग शायरी और कविताओं की प्रस्तुतियां रविवार की रात हर किसी के लिए यादगार बन गईं। गुरमीत सिंह ने एक से बढ़कर एक फिल्मी नगमों से समा बांधा। सुरों की शाम सजी तो मेले में आए तमाम युवक-युवतियां खुद को नहीं रोक सके और मंच उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। प्रदीप सांवरा, अंकिता कमल ने फिल्मी गीतों से मुग्ध कर दिया। इनके अलावा हरिओम, आरिफ, निरंजन यादव, स्माइल, सिमरन, प्रगति श्रीवास्तव, आरव सिंह, पीयूष सोनी, खुशी, पूर्विका, पवन कुमार, अनमल द्विवेदी, स्माइल, राधिका, कविता रीतेश पांडेय ने फिल्मी नगमो को सुरों से सजाकर खूब तालियां बटोरीं। गिटार पर अमित मोहन, पैड पर सतीश ने संगत की। इनके बाद तयन गुप्ता, आलोक मौर्या, पीहू, काम्यां, शरण्या मेहता, काश्वी कश्यप, अर्थ और ऋत्विक, अमित केसरवानी, अक्षत शर्मा, पलक सक्सेना, बेबी और लवली, अफशा, मन्नत सोनी ने नृत्य की प्रस्तुतियों से कार्निवाल में आए लोगों का मन मोह लिया। संचालन किया सौरभ ने।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कार्निवाल के सहयोगी
मुख्य सहयोगी हैं पान पारस कायम। अन्य सहयोगियों में यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, नॉलेज पार्टनर, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल।
उड्डयन मंत्री नंदी ने की क्लाउन रिक्शा की सवारी
प्रयागराज। शापिंग कार्निवाल केदूसरे दिन रविवार को सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने क्लाउन रिक्शा की सवारी की। मंत्री के क्लाउन रिक्शा के पीछे हाथी, घोड़े, ऊंटों की सवारियां और बग्घियां लगी हुई थीं। नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियों के लिए उन्होंने मंच पर कलाकारों व उभरती प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाया। मंत्री ने दीपोत्सव के मौकेपर शहर के लोगों से लिए सजाए गए इस मेले के लिए अमर उजाला के प्रयास की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले इस कार्निवाल की वजह से बाजार की रंगत बढ़ गई है। अगले वर्ष से मेले के और विस्तार का भी सुझाव दिया। साथ ही नंदी ने इस कार्निवाल का शहर के लोगों से बढ़ चढ़कर आनंद उठाने की अपील की।
शापिंग कार्निवाल में हुनर दिखाने का मौका, नई प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
प्रयागराज। अमर उजाला शापिंग कार्निवाल खरीदारी और मनोरंजन के साथ नई प्रतिभाओं को उभरने के लिए खास मौका भी लेकर आया है। नृत्य, गायन, वादन में रुचि रखने वाले बाल व युवा कलाकारों को इस कार्निवाल में मंच प्रदान किया जा रहा है। शहर के ऐसे जो भी कलाकार अपनी प्रस्तुति देना चाहते हों, वह शाम छह बजे से पहले कार्निवाल के मंच पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

बच्चों-महिलाओं के लिए कार्निवाल बेहद खास
प्रयागराज। शापिंग कार्निवाल बच्चों के मनोरंजन के लिए बेहद खास है। रविवार को एक्सिस बैंक तिराहे के पास हाथी पर घूमने के लिए बच्चों और युवाओं की कतार लगी रही। सौ से अधिक लोगों ने हाथी की सवारी की। इसी तरह एक से बढ़कर एक झूलों के अलावा क्लाउन रिक्शा, बग्घी की सवारियों का लुत्फ उठाने के लिए लोगों में होड़ मची रही।

amarujala carnival ; chirped faces, aburst of happiness in hearts

amarujala carnival ; chirped faces, aburst of happiness in hearts- फोटो : CITY DESK

amarujala carnival ; chirped faces, aburst of happiness in hearts

amarujala carnival ; chirped faces, aburst of happiness in hearts- फोटो : CITY DESK

amarujala carnival ; chirped faces, aburst of happiness in hearts

amarujala carnival ; chirped faces, aburst of happiness in hearts- फोटो : CITY DESK

amarujala carnival ; chirped faces, aburst of happiness in hearts

amarujala carnival ; chirped faces, aburst of happiness in hearts- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed