अमर उजाला नारी शक्ति सम्मान : अनुप्रिया पटेल बोलीं- फिक्र छोड़ें, कौन-क्या सोचता है...बेटियां खुद लें फैसला
नारी शक्ति सम्मान समारोह में मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कौन-क्या सोचता है इस पर नहीं, बेटियां खुद अपने भविष्य का फैसला लें। आधी आबादी को लेकर सामाजिक भ्रांति टूटनी चाहिए। महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी हैं आधी आबादी।
विस्तार
नारी शक्ति सम्मान समारोह में मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कौन-क्या सोचता है इस पर नहीं, बेटियां खुद अपने भविष्य का फैसला लें। आधी आबादी को लेकर सामाजिक भ्रांति टूटनी चाहिए। महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी हैं आधी आबादी। अब इन्हें महिलाओं को आगे बढ़ने की आजादी देनी चाहिए। तभी मोदी सरकार के 2047 तक विकसित राष्ट्र का संकल्प पूरा होगा।
महिला नेतृत्व महज नारा नहीं, संकल्प है
अनुप्रिया ने कहा कि हमारे लिए महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास मात्र एक स्लोगन नहीं, यह एक नैतिक प्रतिबद्धता है। हमारी सरकार ने सैनिक स्कूलों में बेटियों को प्रवेश देना प्रारंभ कर दिया है। 26 जनवरी की परेड में हमारी नारी शक्ति का जलवा भी कर्तव्य पथ पर रहता है। वहीं, कमजोर परिवार की महिलाओं की मूलभूत सुविधाओं के लिए ढेर सारे कदम उठाए गए हैं।
सरकार प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना व जल जीवन मिशन के तहत पीने का शुद्ध पानी एक-एक घर तक पहुंचा रही है। मंत्री ने कहा कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से एक रुपये में सेनेटरी पैड गरीब महिलाओं को मिल रही है। गांव की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए नमो ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं चलाकर उनको ड्रोन टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जा रहा है।
इन्हें किया गया सम्मानित
अमर उजाला और मधु वाचस्पति ग्रुप की ओर से आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में समाजसेवी एवं एमडी चित्रवंशम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रखर श्रीवास्तव की मौजूदगी में 21 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय की सेवानिवृत्त प्रो. पूनम चंद्र मित्तल, नारायण स्वरूप अस्पताल की डॉ. सोनिया सिंह, विनीता हॉस्पिटल की डॉ. विनीता विश्वकर्मा, हर्ष हॉस्पिटल की डॉ. चित्रा पांडेय, सेंट कोलंबस स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ. मधुलिका चतुर्वेदी, नाज मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की डॉ. नाज फातिमा, एप्पल बाइट क्लीनिक की डॉ. उजमा तारिफ, नंद किशोर विद्या भवन की निदेशक नैना सिंह, भाविनी वेलफेयर सोसाइटी की फाउंडर पूनम सिंह, 32 हैप्पी टीथ ओरडेंटल केयर प्रा. लि. की डॉ. हिमांशी सिंह, अनम पॉलीक्लीनिक की डॉ. याश्मीन, विद्या स्किन क्लीनिक की ज्योतिका रामदीन वर्मा, समाजसेविका यामिनी, अमन नर्सिंग होम की डॉ. सराह मुख्तार, लिटिल ब्लॉजम्स स्कूल की सरिता केसरवानी, ग्लोबल हेल्थ इंडिया रिहैब सेंटर की चेयरमैन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, धरमाग्रा फाउंडेशन की डॉ. ऋचा मिश्रा, साहित्यकार पारूल सिंह राठौर, मधु वाचस्पति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की चेयरपर्सन मधुवाचस्पति, मधु वाचस्पति कॉलेज की प्रबंधक डॉ. प्रगति आर्या, राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अंशिका गुप्ता को सम्मानित किया गया।
संचालन कर रहीं आर्यकन्या डिग्री कॉलेज की डॉ. रंजना त्रिपाठी और गायक मनोज कुमार गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। सरस्वती वंदना प्रिया पांडे, रिया पांडे, मितुल राय, शांतनु पांडे ने प्रस्तुत किया। समारोह का वेन्यू पार्टनर होटल रामा कॉन्टिनेंटल एवं एसोसिएटस पार्टनर शक्ति अलमीरा रहा।