{"_id":"57f2bd574f1c1b8a3227002c","slug":"amar-ujala-foundatoin-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बे से किया रक्तदान ताकि बच सके दूसरों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बे से किया रक्तदान ताकि बच सके दूसरों की जान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 04 Oct 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर मानवता का संदेश दिया। शिविर बेली अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इसमें संत निरंकारी संगठन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ बड़ी संख्या में संगठन, स्वयं सेवी संस्थाआें, युवा, महिलाओं ने हिस्सा लिया और रक्तदान किया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ.आलोक वर्मा ने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की पहल की सराहना की। कहा कि ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने खून की कमी से जिंदगी गंवाने वाले मरीजों को बचाने के लिए अनूठी पहल की है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस प्रयास से अन्य सामाजिक संगठनों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने रक्तदानियों की सूची को डोनर्स की वेबसाइट पर अॅपडेट करने की बात कही।
बेली अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके सिंह ने कहा कि ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने ऐसे समय में शिविर का आयोजन किया है, जब खून की बहत जरूरत है। डेंगू समेत लोगों कोे कई तरह के हैमरेजिक फीवर हो रहे हैं, जिसमें मरीजों की जान बचाने के लिए ब्लड चढ़ाने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने इस पहल को सराहा। ब्लड बैंक की पैथालॉजिस्ट डॉ. नीता साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। कहा कि एक यूनिट रक्तदान से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर रक्तदान करने से शरीर का ब्लड सरकुलेशन भी सही हो जाता है। इससे पूर्व सीएमओ, सीएमस एवं ब्लड बैंक की पैथालॉजिस्ट ने दीप जलाकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में परामर्शदाता अजय कुमार मिश्र, लैब तकनीशियन सुशील चतुर्वेदी, हेमंत शुक्ला, मयंक मिश्रा, अनुराग पांडेय, संतोष मिश्रा, संदीप मिश्रा, सुभाष यादव ने सहयोग किया।
91 बार रक्त दे चुके रानी मंडी के सैयद मोहम्मद मेहंदी नकवी ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के रक्तदान शिविर में पूरे जोश-खरोश के साथ रक्तदान करने पहुंचे और 92वीं बार रक्तदान किया। वहीं, गायत्री नगर के प्रतियोगी छात्र गणेश तिवारी ने 42वीं बार रक्तदान किया। मेहदी नकवी आप्टोमेट्रिस्ट हैं। रानीमंडी में उनकी आंखों की जांच का सेंटर हैं जबकि प्रतियोगी छात्र गणेश ने बताया कि 19 साल की उम्र से लगातार रक्तदान कर रहे हैं। इसके अलावा रक्तदान करने वालों में विजय बहादुर सिंह, नियाज अहमद, बृजेश कुमार, गौरव दुबे, राहुल कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अखिल दीप, राघवेंद्र सिंह यादव, सूरज कुमार खरवार, कार्तिकेय नारायण, रामजी रंजन, विजय रत्न, श्याम बहादुर पाल, सुरेंद्र प्रताप, अनूप कुमार, मनीष सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, विपिन बिहारी गुप्ता, प्रवीण कुमार, एसपी मिश्रा, एमके मिश्रा, संदीप तिवारी, आनंद प्रकाश गुप्ता, मंजीत कुमार, गणेश तिवारी, प्रभात कुमार, मुन्ना कुमार, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।