फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Carnival: Triveni of Sur-Lay-Taal, colorful beginning of Amar Ujala Carnival

Amar Ujala Carnival : सुर-लय-ताल की बही त्रिवेणी, अमर उजाला कॉर्निवाल का रंगारंग आगाज

Thu, 24 Oct 2024 12:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 12:18 PM IST
सार

झूले-चर्खियों के शोर के बीच खरीददारी संग मस्ती, मनोरंजन और संगीत की जुगलबंदी वाले अमर उजाला के शुभ-लाभ शाॅपिंग कर्निवॉल की पहली शाम बुधवार को ऐसे ही खुशनुमा सफर के साथ लोगों के जेहनोदिल में बस गई।

विज्ञापन
Amar Ujala Carnival: Triveni of Sur-Lay-Taal, colorful beginning of Amar Ujala Carnival
सिविल लाइंस में अमर उजाला कार्निवाल का शुभारंभ करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन




थिमेटिक स्वागत द्वारों, रंग-बिरंगी झालरों, चर्खियों से सजे सिविल लाइंस में बुधवार की शाम हर कदम पर आंखें ठहर गईं। सुर-लय-ताल की त्रिवेणी के साथ चाट-चटोरे के स्वाद ही नहीं कैमल सफारी से लेकर शाही बग्घी तक की सवारी से हर लम्हा यादगार बन गया। झूले-चर्खियों के शोर के बीच खरीददारी संग मस्ती, मनोरंजन और संगीत की जुगलबंदी वाले अमर उजाला के शुभ-लाभ शाॅपिंग कर्निवॉल की पहली शाम बुधवार को ऐसे ही खुशनुमा सफर के साथ लोगों के जेहनोदिल में बस गई।

विज्ञापन

बुधवार की शाम ढलते ही अमर उजाला के शुभ लाभ शॉपिंग कर्निवाॅल की रंगत निखर गई। जय त्रिवेणी जय प्रयाग गंगा आरती समिति के अध्यक्ष पं. प्रदीप पांडेय के निर्देशन में आठ तीर्थ पुरोहितों आचार्य कृष्ण दत्त तिवारी, राहुल पांडेय, हरि पांडेय, आशुतोष पाठक, प्रत्यक्ष पांडेय, सुधांशु, कृष्णा और गौतम ने गंगा आरती की।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कथक केंद्र की निदेशक उर्मिला शर्मा, भरतनाट्यम नृत्य गुरु सरोज धींगरा, भजन गायक मनोज गुप्ता और गजल गायक आशुतोष श्रीवास्तव ने दीप जलाया। बतौर मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने घोड़े, ऊंट और बग्घी की शाही सवारियों को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ कर्निवाॅल की निशा परवान चढ़ गई।

Amar Ujala Carnival: Triveni of Sur-Lay-Taal, colorful beginning of Amar Ujala Carnival
कॉर्निवाल में मिक्की माउस के साथ फोटो खिंचवाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

सबसे पहलेे सांई ब्रदर्स ने हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में... से शुरुआत की। इनके बाद वैदेही चौधरी और गर्विता गौतम ने भरत नाट्यम की प्रस्तुति से हर किसी का ध्यान खींचा। शहर के जाने माने गजलकार मनोज गुप्ता ने लज्जतें गम भुला दीजिए, आप फिर मुस्कुरा दीजिए... के बाद कई गीतों-गजलों को सुरों से सजाकर वाहवाही बटोरी। प्रियांशी श्रीवास्तव, संध्या सरमन, पूजा अग्रवाल और रश्मि शुक्ला के गायन की जमकर तारीफ हुई। नंदिता कोहली का नृत्य सराहा गया। नन्हें जादूगर अभिषेक ने अपने जादू के खेल से हर किसी को रोमांचित किया।

Amar Ujala Carnival: Triveni of Sur-Lay-Taal, colorful beginning of Amar Ujala Carnival
गंगा आरती के साथ हुआ अमर उजाला कॉर्निवाल का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला।

शहरवासियों के दिलों की धड़कन बन चुका है अमर उजाला कर्निवाॅल

सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शाही सवारियों को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि दीपोत्सव के उपलक्ष्य कर्निवाॅल शहर की पहचान बन चुका है। इस कर्निवाॅल का लोगों को इंतजार रहता है। उन्होंने दीपोत्सव की शुभकामनाएं भी दी और कहा कि अमर उजाला जितनी सच्ची और खरी खबरों के लिए जाना जाता है उतनी इसकी लोकप्रियता उत्सवधर्मिता को लेकर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed