फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Carnival: On the last evening of the carnival, dance to the rhythm

Amar Ujala Carnival :  कॅर्निवाल की आखिरी शाम लय-ताल पर थिरकन के नाम

Thu, 09 Nov 2023 11:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Nov 2023 11:42 AM IST
सार

शुरुआत जय त्रिवेणी जय प्रयाग गंगा आरती समिति के अध्यक्ष आचार्य पं. प्रदीप पांडेय के आचार्यत्व में 10 वैदिक बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी आरती थी। इसके बाद कथक नृत्य गुरु उर्मिला शर्मा की शिष्याओं उन्नति मिश्रा, स्मृद्धि, चहक शुक्ला, अमृता, प्रज्ञा यादव, आशिता विश्वकर्मा ने समूह नृत्य से मुग्ध किया।

विज्ञापन
Amar Ujala Carnival: On the last evening of the carnival, dance to the rhythm
कर्निवाल में हिस्सा लेने वाले कलाकारों के साथ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शास्त्रीय नृत्य विधाओं संग लोक नृत्य और फ्यूजन की माला पिरोई गई तो संगमनगरी झूम उठी। मौका था दीपोत्सव से पहले पांच दिवसीय अमर उजाला शुभ लाभ कॅर्निवाल की आखिरी निशा का। बतौर मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दीप प्रज्ज्वलित करने केे बाद कर्निवाल से अपने 11 वर्षों के जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने इस शहर की सांस्कृतिक चेतना को अविरल ऊंचाई देने के लिए प्रयासों को सराहा।

विज्ञापन







विज्ञापन




 

 

शुरुआत जय त्रिवेणी जय प्रयाग गंगा आरती समिति के अध्यक्ष आचार्य पं. प्रदीप पांडेय के आचार्यत्व में 10 वैदिक बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी आरती थी। इसके बाद कथक नृत्य गुरु उर्मिला शर्मा की शिष्याओं उन्नति मिश्रा, स्मृद्धि, चहक शुक्ला, अमृता, प्रज्ञा यादव, आशिता विश्वकर्मा ने समूह नृत्य से मुग्ध किया। फिर उर्वशी ग्रुप की कलाकारों ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। वैदेही चौधरी ने ओडिशी नृत्य से मुग्ध किया तो रिशिता गुप्ता ने भरत नाट्यम की थिरकन से मन मोहा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्णिमा देव कुमार ग्रुप की तिशा गुप्ता और साथी कलाकारों ने कश्मीरी लोक नृत्य से दिल जीत लिया। प्रसिद्ध भजन गायक मनोज गुप्ता ने अपने सुरों का जादू चलाया। इसी क्रम में लोक गायिका स्वाती निरखी ने सुरों से झुमाया तो दक्षिण कोरिया में अपनी ताल रचना से रजत पदक जीतने वाले प्रख्यात तबला वादक पं. अनूप बनर्जी ने तीन ताल में परन, टुकड़े, तोड़े बजाकर रससिक्त कर दिया। आखिरी दिन 50 से अधिक कलाकारों ने एक से बढक़र एक प्रस्तुति दी। संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक संजय पुरुषार्थी ने किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed