फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Carnival: For the first time, themed gates will grace the shopping carnival, more than two hundred

Amar Ujala Carnival : शॉपिंग कर्निवाल की पहली बार शोभा बनेंगे थिमेटिग गेट, दो सौ से अधिक कलाकार

Mon, 21 Oct 2024 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 05:24 PM IST
सार

सुभाष चौक से पत्थर गिरजा तक सड़क के दोनों किनारों पर रोड लाइट व रंग-बिरंगी झालरों की मोहक सजावट शुरू हो गई है। पहली बार कर्निवाल के दोनों तरफ थिमेटिक गेट बनाए जा रहे हैं। पत्थर गिरजाघर को रंग-बिरंगी लतरों से सजाया जाएगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Carnival: For the first time, themed gates will grace the shopping carnival, more than two hundred
अमर उजाला कॉर्निवाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ज्योति पर्व पर खरीददारी संग सुर-लय-ताल के संगम के रूप में अमर उजाला का पांच दिवसीय शॉपिंग कार्निवल 23 अक्तूबर से शुरू होगा। शहर के उत्सवप्रेमियों के लिए संगीत संग शॉपिंग का इस कर्निवाल में अलग अनुभव होगा। इसके लिए सिविल लाइंस को सजाने का काम रविवार को आरंभ हो गया। पहली बार थिमेटिक गेट इस कर्निवाल की शोभा बनेंगे।इसमें पांच दिन मे दो सौ से अधिक कलाकारों को प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


सुभाष चौक से पत्थर गिरजा तक सड़क के दोनों किनारों पर रोड लाइट व रंग-बिरंगी झालरों की मोहक सजावट शुरू हो गई है। पहली बार कर्निवाल के दोनों तरफ थिमेटिक गेट बनाए जा रहे हैं। पत्थर गिरजाघर को रंग-बिरंगी लतरों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन


दिवाली की खुशी के यादगार मौकों के साथ बुधवार की शाम छह बजे शॉपिंग कार्निवाल का उद्घाटन होगा। तरह-तरह की बैंड की धुनों से इस मेले को संगीतमय बनाया जाएगा। अमर उजाला के पांच दिवसीय शॉपिंग कार्निवल में मस्ती और शानदार सौगातों का सफर 27अक्तूबर तक चलेगा। इस मेले में शहर के लोग बच्चों संग शॉपिंग के साथ कैमल सफारी व बग्घी की शाही सवारी का भी लुत्फ उठा सकेंगे। बच्चों के लिए झूले और घोड़े, ऊंटों की सवारियां मुफ्त रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस में इस बार का कर्निवाल हर किसी के लिए खास और आकर्षक होगा। शापिंग कर्निवाल बच्चों के लिए तो एक से बढ़कर एक तोहफा लेकर आएगा। बच्चे घोड़े, ऊंट, बघ्घी के साथ ही मोटू-पतलू की सवारी का मजा ले सकेंगे। तरह-तरह के झूले, चर्खियां भी बच्चों के मनोरंजन का हिस्सा बनेंगे। कर्निवाल में आकर्षक वेशभूषा में लुभाते हुए मोटू-पतलू के साथ लोग सेल्फी ले सकेंगे। बच्चों के लिए यह मेला पूरी तरह मुफ्त होगा। शानदार आतिशबाजी से आकाश में सतरंगी नजारे छाएंगे।

अमर उजाला कर्निवाल में प्रस्तुति के लिए आप भी कराइए अपना पंजीयन

शॉपिंग कर्निवाल नवोदित कलाकारों के लिए सुर, लय-ताल का भी संगम साबित होगा। इस कर्निवाल में पांच दिनों तक नृत्य, गायन और वादन की प्रस्तुतियां हर किसी के लिए यादगार बनेंगी। इस कार्निवाल में प्रस्तुति देने के लिए पहली बार अमर उजाला खुला मंच प्रदान करने जा रहा है। इसके लिए शहर के नृत्य, गायन समूह या संस्थान अपने कलाकारों का पंजीयन 7617566162 पर करा सकते हैं। पंजीकृत कलाकारों को प्रस्तुति का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed