Amar Ujala Aprajita : स्वस्थ रहने के लिए आहार विशेषज्ञ ने छात्राओं को दिए टिप्स
‘Amar Ujala Aprajita’ 100 million smile के तहत बृहस्पतिवार को KP Girls इंटर कॉलेज में आयोजित ‘उचित आहार से ही स्वास्थ्य रक्षा’ विषयक संवाद में बतौर मुख्य वक्ता राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्वेता ने कहा, आहार, नींद और दिनचर्या Healthy जीवन के सूत्र हैं।
विस्तार
‘आप में से कितनी छात्राएं सुबह घर से नाश्ता करके निकली हैं और कितनी नहीं’ जैसे सवाल और छात्राओं के जवाब के बाद आहार विशेषज्ञ डॉ.श्वेता सिंह ने उन्हें बिना नाश्ता किए घर से न निकलने की सीख दी। कहा, अक्सर सुबह की प्रार्थनासभा में कोई छात्रा बेहोश होकर गिरती है तो उसका मुख्य कारण खाली पेट रहना है।
amar ujala aprajita 100 million smile के तहत बृहस्पतिवार को केपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित ‘उचित आहार से ही स्वास्थ्य रक्षा’ विषयक संवाद में बतौर मुख्य वक्ता राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्वेता ने कहा, आहार, नींद और दिनचर्या स्वस्थ जीवन के सूत्र हैं। समय से और समय देकर, खुश होकर खाएं, तभी सही पोषण मिलेगा। Junk Food से बचें। TV या Mobile देखते हुए खाना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।
कहा, ‘रिच ही नहीं राइट डाइट’ लें। जरूरी नहीं कि सेब, मेवे या पनीर ही हो, आहार में संतुलित मात्रा में protein carbohydrate होने चाहिए। मौसमी फल, सब्जियां, अनाज, दालें, सत्तू, गुड़, अलसी, देशी घी और सरसों के तेल का उपयोग करें। घर का बना ताजा भोजन सबसे अच्छा है। अमरूद, आंवला या अन्य मौसमी फल सेहत के लिए लाभदायक हैं।
इस दौरान उन्होंने सहजन के गुण भी गिनाए। कहा, इसकी पत्तियां, फलियां या फिर चूर्ण सभी सहज उपलब्ध और महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी हैं। कॉलेज सभागार में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्या अमिता सक्सेना ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए ‘अमर उजाला’ की पहल को सराहा। शिक्षिका रेखा अग्रवाल ने संचालन और उप प्रधानाचार्या डॉ.राखी चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
छात्राओं ने कही मन की बात
संवाद के क्रम में डॉ.श्वेता ने बात पूरी की तो छात्राओं ने सेहत के सवालों की झड़ी लगा दी। छात्राओं ने लंबाई बढ़ने से लेकर बाल झड़ने, कमजोरी, भूख न लगने सहित तनाव, अनिद्रा आदि विषयों से जु़ड़े सवाल पूछे और डॉ.श्वेता ने उनके जवाब दिए। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य के लिए छात्राओं को Yoga सहित कई तरह के आसन भी बताए।