फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala: 4235 people did health checkup in 26 medical camps on the foundation day of Prayagraj unit

अमर उजाला : प्रयागराज यूनिट के स्थापना दिवस पर 26 चिकित्सा शिविरों में 4235 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Sat, 17 Jun 2023 11:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 11:23 AM IST
सार

उत्कर्ष के 26वें साल में प्रवेश की खुशी के मौके पर तीनों जिलों में सुबह नौ बजे से ही चिकित्सा शिविरों का श्रीगणेश कराया गया। लोगों को सेहत का तोहफा देने के लिए प्रयागराज शहर में चार समेत कुल 12 स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 1264 लोगों को इलाज व उचित परामर्श दिया गया।

विज्ञापन
Amar Ujala: 4235 people did health checkup in 26 medical camps on the foundation day of Prayagraj unit
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आमजन की आवाज के तौर पर लोकप्रिय अखबार अमर उजाला की प्रयागराज यूनिट के 26वें स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों की मदद कर मिसाल पेश की गई। इस यूनिट के तीन जिलों प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में 26 स्थानों पर लगे चिकित्सा शिविरों में 4235 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई। दवाएं भी वितरित की गईं।

विज्ञापन


उत्कर्ष के 26वें साल में प्रवेश की खुशी के मौके पर तीनों जिलों में सुबह नौ बजे से ही चिकित्सा शिविरों का श्रीगणेश कराया गया। लोगों को सेहत का तोहफा देने के लिए प्रयागराज शहर में चार समेत कुल 12 स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 1264 लोगों को इलाज व उचित परामर्श दिया गया। इनमें शहर में परामर्श लेने वाले 535 लोग भी शामिल हैं। इनकी शुगर, ब्लड प्रेशर आदि जांचें भी निशुल्क की गईं।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले में 10 स्थानों पर लगाए गए चिकित्सा शिविरों में 2700 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। वहीं, कौशाम्बी जिले में चार शिविरों में 271 लोगों की जांच की गई। जरूरतमंदों को डॉक्टरों ने निशुल्क दवाएं भी दीं।







 

शहर के चार अस्पतालों में कुल 534 लोगों की जांच की गई। इनमें शकुंतला हाॅस्पिटल में डॉ. उमा जायसवाल के नेतृत्व में 169 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में डॉ. मनीष केसरी ने टीम के साथ 145 लोगों को निशुल्क परामर्श दिया। आवश्यक दवाएं भी दीं। ओझा हॉस्पिटल में डॉ. एलएस ओझा और डॉ. शशांक ओझा ने 70 लोगों की जांच की। शिवा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डॉ. धीरेंद्र पांडेय ने कुल 150 लोगों को परामर्श दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed