{"_id":"575f12824f1c1b7d3f11c921","slug":"amar-shaheed-chandrashekhar-azad-and-bow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 14 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
मोदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के सामने पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कदम ठहर गए। उन्होंने काफिले को आजाद पार्क के मुख्य गेट पर अचनाक रुकवाया और कार से उतरकर सीधे चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास पहुंचे। यहां आजाद को पुष्पाजंलि अर्पित करने के बाद मोदी करीब 12 मिनट प्रतिमा को निहारते रहे। इस दौरान उनके आसपास कोई नहीं था।
काफिले के साथ प्रधानमंत्री सर्किट हाउस से केपी कॉलेज स्थित भाजपा कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होने के लिए निकले। धोबी घाट, हिंदू हास्टल चौराहा होकर काफिला तकरीबन 9.55 बजे जब आजाद पार्क के गेट के पास पहुंचा तो मोदी ने अचानक गाड़ी रोकने को कहा। कार रुकते ही सुरक्षा कर्मियों के घेरे में वह पार्क के गेट के भीतर दाखिल हुए। प्रतिमा स्थल के पास पहुंचकर उन्होंने जूते उतारे और फिर मौन होकर आजाद की प्रतिमा की ओर बढ़ गए। वहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद हाथ जोड़कर आजाद को नमन किया। यहां से 10.20 बजे निकलकर वह केपी कॉलेज के लिए रवाना हो गए।