फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AMACON-2023 today, experts will throw light on various types of diseases

Prayagraj News: एएमएकॉन-2023 आज, विभिन्न प्रकार की बीमारियों पर विशेषज्ञ डालेंगे प्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
AMACON-2023 today, experts will throw light on various types of diseases
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) की 24वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को मेयोहाल के महाराणा प्रताप चौराहा स्थित एएमए सभागार में एमेकॉन-2023 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक संगोष्ठी के दौरान विभिन्न प्रकार की बीमारियों पर देश के जाने-माने विशेषज्ञ उनके कारण व उपचार पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नई दिल्ली राजीव गांधी कैंसर संस्थान सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. एके दिवान मौजूद रहेंगे। यह जानकारी शनिवार को एएमए सभागार में एक प्रेसवार्ता के दौरान अध्यक्ष डॉ. सुबोध जैन ने दी।
विज्ञापन

वैज्ञानिक सचिव डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में पीजीआई चंडीगढ़ की पूर्व विभागाध्यक्ष मनोचिकित्सा डॉ. सविता मल्होत्रा मौजूद रहेंगी। आयोजक समिति के सचिव डॉ. मोहित जैन ने बताया कि संगोष्ठी में देश के जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञ आधुनिक चिकित्सा पद्धति और इलाज की सुगमता के बारे में विचार व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम में इसरो के रिटायर्ड एसोसिएट डॉयरेक्टर डॉ. शेषाग्री राव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष व्याख्यान देंगे। इसके अलावा कानपुर से डॉ. अनुराग बाजपेयी, जबलपुर से डॉ. प्रदीप जोयल, मुंबई से डॉ. नीलेश शाह और डॉ. नवल विक्रम, हैदराबाद से डॉ. नितिन जगपत और डॉ. तरण मित्तल, दिल्ली से डॉ. उमा कुमार, लखनऊ से डॉ. मंदाकिनी प्रधान और डॉ. अंशुल गुप्ता, चंडीगढ़ से डॉ. सुनील गाबा विचार व्यक्त करेंगे। प्रेसवार्ता में सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता, पीआरओ डॉ. अनूप चौहान, आयोजक सचिव डॉ. लालिता शुक्ला व डॉ. अनुराग वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed