एएमए की निर्माणाधीन बिल्डिंग सील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेनली रोड पर बीएचएस के सामने इलाहबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) की निर्माणाधीन बिल्डिंग मंगलवार को एडीए ने सील कर दिया। इस बिल्डिंग में स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण हो रहा है। सीलिंग के दौरान मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने विरोध भी किया।
स्टेनली रोड पर एएमए की बिल्डिंग का निर्माण हो रहा है। नक्शे के विपरीत निर्माण पर बार-बार चेतावनी के बाद एडीए की ओर से कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन काम नहीं रुका। मंगलवार को जोनल अधिकारी पुष्कर श्रीवास्तव के नेतृत्व में गए एडीए दस्ते ने बिल्डिंग सील कर दी।
इस दौरान सूचना मिलने पर वहां काफी डॉक्टर भी पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। विरोध के बीच एडीए ने काम बंद कराके सीलिंग की कार्रवाई की। जेडओ ने बताया कि नोटिस के बावजूद नक्शे के विपरीत निर्माण जारी था। अब अवैध रूप से हुए निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा।