फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ama gave the donation of 100 ppe kits

एएमए ने दान में 100 पीपीई किट

Tue, 07 Apr 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
ama gave the donation of 100 ppe kits
कोरोना योद्धा बने जूनियर डॉक्टरों को कोविड संक्रमण से बचाने के लिए इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ने नई पहल की है। एएमए पदाधिकारियों ने अध्यक्ष डॉ. राधारानी घोष के नेतृत्व में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह को 100 पीपीई किट दान में दीं। साथ ही पीएम केयर फंड में भी पांच लाख रुपये की प्रथम किस्त दी।
विज्ञापन

डॉ. घोष और डॉ. सिंह ने मौके पर ही सभी जूनियर डॉक्टरों को आश्वस्त किया गया कि जिस तरह वह इस महामारी से निपटने के लिए लोगों की सेवा कर रहे हैं, वह अद्वितीय है। हालात काबू में रहें इसलिए एसआरएन का आइसोलेशन वार्ड बेहतर है। अब सौ ही नहीं जरूरत पड़ी तो एएमए इससे अधिक पीपीई किट समय-समय पर मेडिकल कॉलेज को दान स्वरूप उपलब्ध कराएगा। पीपीई किट वितरण मौके पर एसआरएन अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव, एएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शार्दूल सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. अनिल शुक्ला, डॉ. अमिताभ घोष, सचिव डॉ. राजेश मौर्य, डॉ. युगांतर पांडेय, पीआरओ डॉ. अनूप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed