फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AMA Con: Hundreds of experts from all over the country gathered in AMA Con 2023, expressed their views on many

एएमए कॉन : एएमए कान 2023 में जुटे पूरे देश से सैकड़ों विशेषज्ञ, कई बीमारियों पर रखे विचार

Sun, 08 Oct 2023 08:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 08:27 PM IST
सार

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव गांधी कैंसर संस्थान के सर्जिकल ऑनाकोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. एके दिवान व विशिष्ट अतिथि पीजीआई चंडीगढ़ की साईकेट्री विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सविता मलहोत्रा ने किया।

विज्ञापन
AMA Con: Hundreds of experts from all over the country gathered in AMA Con 2023, expressed their views on many
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन में कांफ्रेंस का शुभारंभ किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के 24वें स्थापना दिवस पर रविवार को म्योर रोड के महाराणा प्रताप चौराहा स्थित एएमए सभागार में आयोजित सेमिनार एएमए कान 2023 में पूरे देश से तकरीबन 450 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए। जिन्होंने विभिन्न प्रकार की बीमारियों के कारण व उनके उपचार पर अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन





विज्ञापन





हैदराबाद एशियन इन्स्टीट्यूट के एंडोस्कोपिक सर्जन डॉ. नितिन जगतप ने मोटापे के एण्डोस्कोपी विधि से उपचार, मुंबई आशिर्वाद हास्पिटल के कनसल्टेंट व एण्डोस्कोपी सर्जन डॉ. प्रतीक तांबे ने मोटापे पर, कानपुर इन्डोक्राईनोलॉजी रीजेंसी डॉ. अनुराग वाजपेयी ने असामयिक यौवन के कारणों में हारमोनल इम्बैलेश, जीआरआईपीएमईआर के रोबेटिक सर्जन व प्रोफेसर डॉ. तरून मित्तल ने मेटाबोलिक सिंड्रोम, बेंग्लोर कन्सलटेंट एचपीबी व लीवर प्रत्यारोपन सर्जन डॉ. सोनल अस्थाना ने अंग प्रत्यारोपण के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव गांधी कैंसर संस्थान के सर्जिकल ऑनाकोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. एके दिवान व विशिष्ट अतिथि पीजीआई चंडीगढ़ की साईकेट्री विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सविता मलहोत्रा ने किया। इस दौरान एएमए अध्यक्ष डॉ. सुबोध जैन, डॉ. कमल सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. ललिता शुक्ला, डॉ. मोहित जैन और डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. विनीता मिश्रा, डॉ. पारूल माथुर, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, डॉ. पल्लवी निगम, डॉ. आशुतोष गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

आठ घंटे की नींद जरूरी--- मुंबई सिऑन आस्पताल के विभागाध्यक्ष साइकेट्री प्रोफेसर निलेश शाह ने अनिद्रा पर अपना व्याख्यान देते हुए बताया कि इंसान के रात के समय आठ घंटे की नींच जरूरी है। सोने में कठिनाई, रात के समय जागना, कम समय के लिए ही सोना, दिनभर बेचैनी, दिन में नींद आना, सोने से पहले चिंता और तनाव, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, चिंता, भुलक्कड़पन, एकाग्रता में कमी, ध्यान देने में कठिनाई सहित अन्य समस्याएं हैं, तो उसका तुरंत उपचार जरूरी है।

मेडफारमिन दवा मोटापे को कम करने में कारगर--- नई दिल्ली एम्स मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नवल विक्रम ने बताया कि शुगर के इलाज में प्रयोग होने वाली मेडफारमिन दवा मोटापे से पीड़ित लोगो को वजन कम करने के लिये भी दी जा सकती है। वर्तमान समय में अन्य कई नई दवाएं इसके इलाज में उपयोगी साबित हो रही है। दवा के साथ-साथ आहार में परिवर्तन कैलोरी कम करना और स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाना महत्वपूर्ण है।

कैंसर रोगी का जीवित रहना ही मूल विचार---राजीव गांधी कैंसर संस्थान के सर्जिकल ऑनाकोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. एके दिवान ने कहा कि कैंसर रोगी के लिये बीमार होते हुए भी जीवित रहना ही एक मूल विचार उसके मन में रहता है। विशेषज्ञ के लिये यह भी एक चुनौती समान है। वर्तमान परिवेश में आधुनिक औषधियों, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी के आधुनिकीकरण तथा पीईटी व सीटी इमेंजनिंग के माध्यम से कैंसर की पहचान में परिपक्वता तथा कैंसर के रोगियों को किस प्रकार का इलाज बेहतर होगा यह सुनिश्चित करने में आसानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed