फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Alligators of flying squad in prayagraj news today

Prayagraj : उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट पर लगाया 50 हजार घूस का आरोप, बीडीओ बोले- शिकायत मिलने पर कराएंगे जांच

Tue, 02 Apr 2024 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Apr 2024 11:56 PM IST
सार

उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट पर एक प्रधान ने उसकी कार रोककर चेक करने व 50 हजार रूपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी प्रधान ने सरायममरेज थाने में तहरीर देकर तथा उच्चाधिकारियों से शिकायत कर संबंधित मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Alligators of flying squad in prayagraj news today
Prayagraj - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट पर एक प्रधान ने उसकी कार रोककर चेक करने व 50 हजार रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। भुक्तभोगी प्रधान ने सरायममरेज थाने में तहरीर देकर तथा उच्चाधिकारियों से शिकायत कर संबंधित मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सरायममरेज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के रहने वाले अनिल शुक्ला पुत्र रामचन्द्र शुक्ला गांव के मौजूदा प्रधान हैं। उनका आरोप है कि 25 मार्च को उनके भाई की मुंबई में मौत हो गई थी। वे मंगलवार सुबह जंघई जक्शन पर मुंबई से लौटे और अपनी मारूति कार से घर जा रहे थे। उनके साथ गांव के सुरेश सरोज व संदीप सरोज भी कार में सवार थे।
विज्ञापन


वह जैसे ही चौका मोढ़ पर सुबह करीब 6.30 बजे पहुंचे तो वहां मजिस्ट्रेट उड़नदस्ता लिखी एक सुमो गाड़ी के साथ खड़े उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट ने उनकी कार रोकी। कार में तलाशी के दौरान एक बैग में रखे 2 लाख रुपये मजिस्ट्रेट को मिले तो मजिस्ट्रेट द्वारा उसे लेकर कार्रवाई की बात करते हुए सभी का मोबाइल भी ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि भुक्तभोगी प्रधान अनिल शुक्ला द्वारा भाई की मौत के बाद तेरहवीं के लिए पैसा साथ लाने की बात बताते हुए छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन मजिस्ट्रेट नहीं माने। आरोपित है कि काफी अनुनय-विनय करने के बाद 50 हजार रुपये लेकर उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट ने उनकेे डेढ़ लाख रुपये वापस कर दिए।

भुक्तभोगी प्रधान ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी साथी प्रधानों और खंड विकास अधिकारी प्रतापपुर को दी तो प्रधान के साथ हुई इस घटना से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

भुक्तभोगी अनिल शुक्ला दर्जन भर प्रधानों के साथ मंगलवार शाम सरायममरेज थाने पहुंचे और उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट एडीओ प्रतापपुर के खिलाफ 50 हजार रुपये ले लिए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रधानों ने कहा कि कार्रवाई न हुई तो वे आंदोलन करेंगे। उधर आरोपी उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट आदित्य कुमार से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद मिला।

प्रधान मीरपुर का उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट द्वारा 50 हजार रूपया ले लिए जाने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक हमें लिखित शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - मनोज कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रतापपुर।


किसी उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट द्वारा प्रधान से 50 हजार रुपये ले लिए जाने जैसी किसी प्रकार की कोई जानकारी हमें नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।- योगेश प्रताप सिंह, एसओ सरायममरेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed