फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahanad University Two groups clashed over the discussion on UGC regulations

Allahanad University : यूजीसी नियमावली पर चर्चा को लेकर दो गुटों में चले लात-घूंसे, हंगामा

Wed, 04 Feb 2026 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 01:30 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) परिसर के बरगद लाॅन में मंगलवार को उस दौरान हंगामा हो गया, जब छात्रों के गुटों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। यूजीसी नियमावली-2026 को लेकर छात्रों का एक समूह चर्चा कर रहा था।

विज्ञापन
Allahanad University Two groups clashed over the discussion on UGC regulations
मारने के लिए फावड़ा लेकर दौड़ा छात्र। वायरल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) परिसर के बरगद लाॅन में मंगलवार को उस दौरान हंगामा हो गया, जब छात्रों के गुटों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। यूजीसी नियमावली-2026 को लेकर छात्रों का एक समूह चर्चा कर रहा था। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। एक छात्र को दांत से काटने का भी आरोप है। वहीं, कई अन्य छात्र भी जख्मी हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए इविवि प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

दिशा छात्र संगठन के चंद्रप्रकाश का आरोप है कि वह साथी संजय, निधि, पूजा और अन्य के साथ इविवि परिसर स्थित बरगद लाॅन में बैठकर यूजीसी से संबंधित विषयों पर बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि तभी अचानक 30-40 युवक कार से पहुंचे और खुद को एक दल का कार्यकर्ता बताया। युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए आईं छात्राओं से भी बदसलूकी की गई।

विज्ञापन


दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

आरोप है कि छात्राओं को पीटा गया जिससे अफरातफरी मच गई। घटना के बाद कर्नलगंज थाने में शिकायत करने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां से उन्हें पहले इविवि के प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। इसके बाद प्रॉक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत सौंपी गई। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी प्रॉक्टर कार्यालय में शिकायत की गई है। बीए तृतीय वर्ष के छात्र आयुष राय का आरोप है कि बरगद लाॅन में बैठे कुछ लोग जातिगत टिप्पणियां कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट कर दांत से काट लिया गया। वहीं, कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ा छात्र

सोशल मीडिया पर वायरल 2.30 मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि दोनों गुट एक-दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। इस बीच एक छात्र फावड़ा लेकर दूसरे छात्रों के गुट पर हमला करने के लिए दौड़ता दिखा, लेकिन अन्य छात्रों ने उसे रोक लिया।

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई : इविवि

इविवि की पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि बरगद लॉन में यूजीसी नियमावली-2026 विषय पर बिना पूर्व अनुमति के दिशा छात्र संगठन के लोग कार्यक्रम और नारेबाजी कर रहे थे। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो छात्रों में झड़प हो गई। सूचना पर विवि प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। स्थानीय पुलिस को तत्काल अवगत कराया गया। स्थिति को शीघ्र नियंत्रण में लाया गया और परिसर में शांति व्यवस्था बहाल की गई। जिस छात्र को दांत से काटा गया था, उसका इलाज करवाया गया है। शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी छात्र संगठनों एवं विद्यार्थियों से संयम, संवाद और शैक्षणिक गरिमा बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed