{"_id":"61e7f4987a08f66d8a27ccab","slug":"allahabad1642591384","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : 80 फीसदी से अधिक दिव्यांगों को मिलेगी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : 80 फीसदी से अधिक दिव्यांगों को मिलेगी आर्थिक मदद
Wed, 19 Jan 2022 04:53 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 04:53 PM IST
सार
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से इसके लिए सर्वे भी कराया गया था लेकिन कोई भी आवेदन नहीं आया। अब इस योजना में परिवर्तन किया गया है जिसके तहत 80% या इससे अधिक दिव्यांग बालक बालिका के भरण पोषण के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : PIXABAY
विस्तार
80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगों को विभाग की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। साथ ही अभिभावकों से भी आवेदन मांगे गए हैं। 18 वर्ष से कम उम्र के जिन बालक बालिकाओं के माता-पिता दोनों 80% से अधिक दिव्यांग हैं उनके भरण-पोषण के लिए विभाग की ओर से पिछले साल ही योजना शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विभाग की ओर से इसके लिए सर्वे भी कराया गया था लेकिन कोई भी आवेदन नहीं आया। अब इस योजना में परिवर्तन किया गया है जिसके तहत 80% या इससे अधिक दिव्यांग बालक बालिका के भरण पोषण के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। यह मदद उनका पालन पोषण करने वाले अभिभावक को दी जाएगी।
विज्ञापन
यह मदद 18 वर्ष की आयु तक दी जाएगी। ऐसे पात्रों की पहचान के लिए विभाग की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। अभिभावक इसके लिए विकास भवन स्थित कार्यालय में भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन