{"_id":"61e29eafe53b88214d0af383","slug":"allahabad1642241711","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज में दौड़ेंगी दस और इलेक्ट्रिक बस, अभी 25 बसों का संचालन किया जा रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज में दौड़ेंगी दस और इलेक्ट्रिक बस, अभी 25 बसों का संचालन किया जा रहा है
Sat, 15 Jan 2022 03:45 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 03:45 PM IST
सार
पिछले वर्ष 30 दिसंबर को ही प्रयागराज में 15 ई-बसों का संचालन शुरू हुआ। यह बसें प्रयागराज जंक्शन से लालगोपाल गंज, न्यू शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड नैनी, त्रिवेणीपुरम झूंसी से पुरामुफ्ती, बैरहना से शंकरगढ़, सिविल लाइंस बस स्टेशन से प्रतापपुर रूट पर चल रही हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : नैनी में खड़ीं ई-बसें।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगमनगरी में दस और इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की गई है। सोमवार 17 जनवरी से प्रयागराज में दस नई ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी यहां 15 ई-बसों का ही संचालन हो रहा है।दस ई-बसों का संचालन शुरू होने के साथ ही प्रयागराज में कुल 25 ई- बसें पांच रूटों पर दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष 30 दिसंबर को ही प्रयागराज में 15 ई-बसों का संचालन शुरू हुआ। यह बसें प्रयागराज जंक्शन से लालगोपाल गंज, न्यू शांतिपुरम फाफामऊ से रेमंड नैनी, त्रिवेणीपुरम झूंसी से पुरामुफ्ती, बैरहना से शंकरगढ़, सिविल लाइंस बस स्टेशन से प्रतापपुर रूट पर चल रही हैं।
विज्ञापन
हालांकि मुख्यालय की ओर से प्रयागराज को 25 बसों का आवंटन किया गया था, लेकिन आरटीओ में रजिस्ट्रेशन न होने की वजह से 15 बसें ही 30 दिसंबर से शुरू की गई। इस बारे में प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक टीकेएस बिसेन बताते हैं कि प्रयागराज में दस और बसों का पंजीकरण हो गया है।
विज्ञापन
इन बसों का संचालन सोमवार 17 जनवरी से शुरू हो जाएगा। यह बसें भी उन्हीं पांच रूटों पर चलेंगी जहां पहले से ही 15 ई-बसें चल रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में कुल 50 ई-बसों का संचालन होना है। शेष अन्य 25 बसें इसी वित्तीय वर्ष में मुख्यालय से प्राप्त हो जाएंगी।